- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- गोंदिया में 35 हजार 249 किसान 20 तक...
Gondia News: गोंदिया में 35 हजार 249 किसान 20 तक बेच सकते हैं धान, खरीदी चालू

- किसानों के बकाया भुगतान की राशि 253 करोड़ से बढ़कर हो गई 408 करोड़
- 11 लाख 3 हजार 182 क्विंटल धान खरीद कर बंद कर दी थी
Gondia News शासन के निर्देश के बाद गोंदिया जिले में ग्रीष्मकालीन रबी सीजन की दुबारा धान खरीदी शुरू की गई है। सरकार ने धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ाकर देने के साथ ही 20 जुलाई, 2025 तक खरीदी करने के निर्देश दिए है। जिससे धान बेचने से वंचित रह गए लगभग 35 हजार 249 किसान अपना धान बेच सकेंगे।
बता दें कि, इस वर्ष रबी सीजन में जिला मार्केटिंग फेडरेशन को शासन की आेर से 11 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य दिया गया था और खरीदी की अंतिम तिथि 30 जून 2025 रखी गई थी। शासकीय धान खरीदी केंद्रों पर अपने धान की बिक्री करने के लिए जिले के कुल 60 हजार 278 किसानों ने अपना ऑनलाइन पंजीयन करवाया था। लेकिन 25 हजार 39 किसानों से ही 11 लाख 3 हजार 182 क्विंटल धान खरीदी हो जाने पर मार्केटिंग फेडरेशन के धान खरीदी केंद्रों पर धान की खरीदी बंद कर दी थी, जिससे 35 हजार 249 किसान अपना धान बेचने से वंचित रह गए। जिसके चलते किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने शासन से जिले को धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ाकर देने की मांग की थी। जिसके बाद सरकार ने जिले काे धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ाकर देने के साथ ही 20 जुलाई, 2025 तक खरीदी करने के निर्देश दिए हंै। शासन के निर्देशानुसार जिले में दूसरी बार धान खरीदी शुरू की गई है। जिले में लक्ष्य बढ़ाकर दिए जाने के बाद कुल मिलाकर 18 लाख 50 हजार 737 धान क्विंटल की खरीदी की जानी है, जिसमें से 14 जुलाई तक 17 लाख 76 हजार 405 क्विंटल धान खरीदा जा चुका हंै।
अब तक कुल 41 हजार 790 किसानों ने धान की बिक्री की है। अभी भी 18 हजार 488 किसान धान की बिक्री नहीं कर पाए है और लगभग 75 हजार क्विंटल धान ही खरीदा जाना ही बाकी है। धान खरीदी का लक्ष्य अगले दो-तीन िदनों में पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद धान खरीदी बंद कर दी जाएगी। खरीदी की स्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट हो रहा है कि, बढ़ाकर दिया गया धान खरीदी का लक्ष्य पूरा होने के बाद भी अनेक किसान धान की बिक्री से वंचित रहेेंगे। जानकारी के अनुसार 30 जून तक जो धान खरीदी की गई थी, उसका 253 करोड़ रुपए का भुगतान अभी भी बकाया है। जबकि दुबारा धान खरीदी शुरू करने के बाद अब शासन की ओर धान के भुगतान की किसानों की राशि बढ़कर 408 करोड़ रुपए हो चुकी है। कुछ दिनों पूर्व चुकारे का भुगतान के लिए निधि के आवंटन की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक निधि प्राप्त नहीं होने के कारण किसानों का 408 करोड़ रुपए का भुगतान बाकी है।
निधि प्राप्त होते ही किया जाएगा भुगतान : शासन की ओर धान के भुगतान की किसानों की राशि बढ़कर 408 करोड़ रुपए हो चुकी हंै। लेकिन अभी तक निधि प्राप्त नहीं होने के कारण किसानों का 408 करोड़ रुपए का भुगतान बाकी है। शासन से निधि प्राप्त होते ही खरीदे गए धान का भुगतान किसानों को ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। - विवेक इंगले, जिला मार्केटिंग अधिकारी
Created On :   16 July 2025 4:16 PM IST