11 लाख 39 हजार मतदाताओं ने लोकतंत्र के भाल पर लगाया तिलक

9 बजे से मतदान दलों का कृषि विवि लौटना शुरू हुआ





जबलपुर। लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में कुल 18 लाख 96 हजार 346 मतदाताओं में से 11 लाख 39 हजार 135 मतदाताओं ने लोकतंत्र में आस्था व्यक्त करते हुए अपने मताधिकार का उपयोग िकया। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान प्रारंभ में धीमा रहा लेकिन इसके बाद सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक इसमें तेजी आई। यही हाल शाम को भी रहा जब 4 से 6 बजे तक मतदान केन्द्रों में लाइन लग गई। कुछ मतदान केन्द्रों पर कई मतदाता निराश हुए क्योंकि उनके नाम सूची से कट गए थे। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के कई नजारों ने हमारी आस्था को और मजबूत कर िदया। जब बुजुर्गों ने पूरे हौसलों के साथ मतदान िकया। हर केन्द्र में सुरक्षा के बेहतर उपाय किए गए थे, वहीं कलेक्ट्रेट में सीसीटीवी कैमरों की मदद से सैकड़ों केन्द्रों पर कड़ी नजर रखी गई। कुछ केन्द्रों पर मतदान के बाद मारपीट की घटनाएँ भी हुईं। वहीं रात लगभग 9 बजे से मतदान दलों का कृषि विवि लौटना शुरू हो चुका था।


- वर्ष 2004 में 43.83 प्रतिशत हुआ था मतदान- वर्ष 2009 में 58.55 प्रतिशत हुआ था मतदान- वर्ष 2019 में 69.43 प्रतिशत हुआ था मतदान

विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत

पाटन- 59.10

बरगी- 62.85

पूर्व- 53.75

उत्तर-मध्य- 58.12

कैन्ट- 59.10

पश्चिम-59.67

पनागर- 62.77

सिहोरा- 65.00

खड़ी ही रह गई एयर एम्बुलेंस-

मतदान के लिए डुमना एयरपोर्ट पर एयर एम्बुलेंस तैनात की गई थी। इसमें चिकित्सकों का दल भी पूरे समय तैनात रहा, लेकिन सौभाग्य से ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई जिससे इसकी जरूरत पड़े। शाम को जब मतदान समाप्त हुआ तो यह एयर एम्बुलेंस वापस लौट गई। वहीं बालाघाट में भी एक हेलीकॉप्टर को तैनात करके रखा गया था।

महँगा पड़ा फोटो वायरल करना-

मतदान केन्द्र क्रमांक 173, विधानसभा क्रमांक 101 पनागर के पीठासीन अधिकारी रतन कुमार, चार्जमैन व्हीकल फैक्ट्री को कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्सेना ने निलंबित कर िदया। बताया गया कि रतन कुमार द्वारा मतदान केन्द्र के भीतर के फोटो खिंचवाकर अपने मोबाइल से वॉट्सअप ग्रुप महर्षि वाल्मीकि एकता क्लब में पोस्ट किए गए थे। शिकायत प्राप्त होने पर जाँच कराई गई और सेक्टर अधिकारी हेमंत अमहिया द्वारा मोबाइल फोन ज़ब्त कर शिकायत सही होने की पुष्टि की गई। चूँकि मतदान केन्द्र के अंदर मोबाइल फोन का उपयोग वर्जित था। इसलिए नियम का उल्लंघन करने के लिए पीठासीन अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।

219 ईवीएम खराब होने की अफवाह-

सुबह सबसे पहले तो एक अफवाह ने प्रशासनिक अमले की िचंता बढ़ा दी। इसमें चर्चा फैल गई कि जिले के मतदान केन्द्रों पर 219 मशीनें खराब हो गई हैं। ताबड़तोड़ अंदाज में अधिकारियों ने जाँच की और बाद में पता चला कि यह पूरी तरह गलत है। भोपाल से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से पूछताछ होने लगी, बाद में सच्चाई सामने आई तो सभी ने माथा पीट लिया।

आधार को अमान्य कर 20 मिनट मतदान रोका-

कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के शोभापुर में ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल में सुबह 7 बजे मतदाताओं की भारी भीड़ एकत्र हो गई थी। यहाँ भाग क्रमांक-33 और कक्ष क्रमांक-3 की पीठासीन अधिकारी ने फरमान सुना िदया िक बिना वोटर आईडी कार्ड के कोई भी मतदान नहीं कर पाएगा, आधार को उन्होंने अमान्य कर िदया। लाइन में लगे लोग परेशान हो गए। कई तो घरों की तरफ दौड़े और कार्ड तलाश करने लगे। करीब 20 मिनट बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप पर आधार कार्ड मान्य िकया गया, लेकिन तब तक बहुत से मतदाता घरों को वापस जा चुके थे।

मतदान का बहिष्कार-

पनागर विधानसभा क्षेत्र के धरहर गाँव में सड़क निर्माण न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार िकया। यहाँ मतदान केन्द्र क्रमांक 86 में करीब 817 मतदाता हैं। इनका कहना था कि जब तक सड़क नहीं बन जाती, तब तक मतदान नहीं िकया जाएगा। जानकारी मिलने पर एसडीएम अभिषेक िसंह ठाकुर मौके पर पहुँचे और आश्वासन भी दिया लेकिन मतदाता नहीं मानें। इस मामले में जब पनागर विधायक सुशील इंदु तिवारी से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा िक जिस सड़क को लेकर आक्रोश है उसे वन विभाग एनओसी नहीं दे रहा है। एनओसी मिलते ही सड़क निर्माण शुरु कराया जाएगा। इस संबंध में शासन को पत्र भी लिखा गया है।

8 बजकर 55 मिनट पर लौटा पहला दल, स्वागत-

मतदान कराकर पहला दल कृषि विवि में रात 8 बजकर 55 मिनट पर पहुँचा। यह दल था पूर्व विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक-194 भगवानदास शर्मा प्राथमिक शाला शीतलामाई का। दल की पीठासीन अधिकारी अन्विता सिंह, सुमन दुबे, देव प्रकाश और आशा राम झारिया का तहसीलदार दीपक पटेल ने स्वागत िकया। यहाँ कलेक्टर दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप िसंह भी मौजूद रहे। इसके साथ ही अन्य दलों का आगमन भी होने लगा था, जो सामग्री जमाकर घरों को लौटने भी लगे थे।

Created On :   19 April 2024 4:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story