jabalpur news: भगवान जगन्नाथ के जयघोष के साथ निकली गरिमामय रथयात्रा

भगवान जगन्नाथ के जयघोष के साथ निकली गरिमामय रथयात्रा

जबलपुर।

जगन्नाथ के भात को जगत पसारे हाथ। भगवान जगन्नाथ के जयकारों की गूंज के साथ बड़े फुहारा से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की गरिमामय रथ यात्रा निकाली गई। साधु संतों ने स्वर्ण बुहारी से रास्ते को बुहारा और पुष्प वर्षा के साथ जगत के नाथ की भव्य रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। रथयात्रा के पूर्व भगवान श्री जगन्नाथ,देवी सुभद्रा और बलभद्र की महाआरती हुई। रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ मंचों से पुष्प वर्षा की गई। बड़े फुहारा से सराफा,कोतवाली होते हुए रथयात्रा मिलौनीगंज पहुंच कर सम्पन्न हुई।


Created On :   16 July 2026 5:55 PM IST

Tags

Next Story