जबलपुर न्यूज: सरकारी जमीन पर बने हत्या के आरोपी का मकान व दो दुकाने पर चला बुलडोजर

पुलिस-प्रशासन व ननि की संयुक्त कार्रवाई

डिजिटल डेस्क जबलपुर

रांझी थाना क्षेत्र स्थित आजाद नगर में युवक की हत्या के मुख्य आरोपी समीर वंशकार द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर सरकारी जमीन पर बनाए गये मका दुकानों पर गुरूवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया। पुलिस जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर शासकीय भूमि का कब्जा मुक्त कराय कार्रवाई के दौरान हंगामे की आशंका के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

ज्ञात हो कि रांझी आजाद नगर में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया था। आयोजन के दौरान 17 वर्षीय किशोर वहां से तेज रफ्तार बाइक लेकर गुज्ज तेज रफ्तार बाइक चलाने से रोकने पर विवाद होने पर किशोर की तरफ से आधा दर्जन लोगों चाकू लाठी व इंट पत्थर से हमला कर दिया था। हमले में पार गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान पारस की मौत हो गयी थी।

आधा दर्जन आरोपी थे शामिल

हत्या के मामलें में पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर सहित गंदी बस्ती निवासी समीर वशकारए उसके पिता धाधू वंशकार शालिनी वंशकार रोहित वंशकार शीतलाम निवासी आकाश वशंकार और घमापुर शुक्ला होटल निवासी अभिषेक उर्फ काला वंशकार को गिरफ्तार किया था। किशोर को बाल सुधार गृह ओर बाकी आर को न्यायालय से जेल भेजा गया था।

जनता ने जताया था आक्रोश

I युवक की मौत को लेकर आक्रोशित लोगों में तकाजाम प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियो का आरोप था कि हत्या के मुख्य आरोपी समीर द्वारा शासकी जमीन पर कब्जा कर मकान व दुकाने बनाई गयी है। बही आरोपियों पर अवैध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था। इस दौरान पूर्व पार्षद राजेश या 24 घंटे में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी थी।


Created On :  

Tags

Next Story