जबलपुर न्यूज: लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पैदल मार्च 2 को, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल
डिजिटल डेस्क जबलपुर।
देश के सामने जब जब चुनौती है तो सबसे पहले भाजपा का कार्यकर्त्ता सामने आता है, आज की परिस्थिति भी चुनौती पूर्ण है क्योंकि देश में विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल देश के भ्रम फैलाने का काम कर रहे है पर देश की जनता समझदार है और अब भाजपा ने तय किया है कि विपक्षी गठबंधन के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम एवं अराजकता को रोकना है और इसके लिए हमें "लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान" के माध्यम से जनता के बीच जाकर झूठ का जवाब देना है ताकि देश की जनता के समक्ष सच्चाई सपष्ट हो यह बात लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में "लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ" अभियान अंतर्गत तैयारियों हेतु आयोजित बैठक में कही
जिला अध्यक्ष श्री सोनकर ने कहा कि आगामी सोमवार 2 नवंबर को आयोजित पैदल मार्च शहीद स्मारक गोलबाजार से प्रारंभ होकर मालवीय चौक से लार्डगंज, बड़ा फुहारा होते हुए तुलाराम चौक, करमचंद चौक, मालवीय चौक से पुनः शहीद स्मारक गोलबाजार में समाप्त होगी। बैठक को सांसद आशीष दुबे, सुमित्रा बाल्मीकि, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जेडीए अध्यक्ष संदीप
जैन, निगम अध्यक्ष रिंकू विज, अश्वनी पराँजपे, स्वाति गोडबोले, संदीप रजक,
श्रीकान्त साहू, प्रशांत केसरवानी, प्रभात साहू, जीएस ठाकुर, डॉ जितेंद्र
जामदार, पंकज दुबे, रंजीत पटेल, सोनू वचवानी, अमित जैन की उपस्थिति में 2
नवम्बर को आयोजित होने वाले विशाल पैदल मार्च चर्चा की गई। इस अवसर पर सदानंद गोडबोले, अभय सिंह ठाकुर, शंकर श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, रजनीश यादव, तृष्णा चटर्जी, मनीष जैन कल्लू, कौशल सूरी, संकल्प पाठक, जागेश समुन्द्रे, अशोक रोहितास, कुंवरपाल सिंह शेरू, अजय पटेल, राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।
भाजपा जबलपुर ग्रामीण बैठक -
भारतीय जनता पार्टी जबलपुर ग्रामीण की बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक में जिला प्रभारी श्रीमती मनीषा सिंह, जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधायक सुशील इंदु तिवारी, नीरज सिंह, संतोष वरकड़े , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती नंदनी मरावी , जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोटिया, कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक सिंह हरी, जिला महामंत्री रूपेश पटेल, कृष्णशेखर सिंह एवं राजेश दाहिया, जिला उपाध्यक्ष राजेश राय, आशीष पटेल, ओम दुबे एवं पंकज तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बैठक में सहभागिता की।
Created On :  
