Jabalpur news: एसडीएम व फूड अधिकारियाें ने की मिठाई दुकानों व अन्य खाद्य प्रदार्थ के प्रतिष्ठानों की जांच

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर
त्यौहारों के मददेनजर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलें भर में मिठाई दुकानों व अन्य खाद्य प्रदार्थ के प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को एसडीएम अधारताल मदन सिंह रघुवंशी के साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने विजय नगर क्षेत्र की तीन दुकानों व कारखाने की जांच की। इस दौरान घरेलू सिलेंडर जब्त करने के साथ ही मिठाईयों के सेम्पल लिए गए।
इस संबंध में एसडीएम श्री रघुवंशी ने बताया कि एकता चौक स्थित अमृत भंंडार बेकरी व कारखाना से घरेलू गैस का कमर्शियल उपयोग होने पर उसे जब्त किया गया। इसी प्रकार यहां से विक्रय के लिए संग्रहित केक और मिठाइयों के सेम्पल लिए गए। इसी प्रकार दीनदयाल चौक स्थित केशरवानी स्वीटस की दुकान एवं कारखाना की जांच की गई, यहां कारखाने में गंदगी पाई गई जिसके चलते नोटिस दिया जा रहा है। वहीं कारखाना में रखे मावा, बेसन लडडू, खोवा बर्फी, पेडा के चार सेम्पल लिए गए।
वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि इन दोनों प्रतिष्ठानों के अलावा चुंगीनाका स्थित बीकानेर स्वीटस के कारखाना और दुकान की जांच की गई। कारखाना में गंदगी पाई गई यहां चॉकलेट रोल एवं बर्फी के सैम्पल लिए गए। इसके दुकान में सड़े प्याज भी पाए गए। इन प्याज का उपयोग कचौरी में किया जाता है। मौके पर ही प्याज को नष्ट कराया गया। इसके साथ ही मेडीकल स्थित बड़कुल स्वीट्स, नंदीश्वर स्वीटस की भी जांच की गई। इन दोनो दुकानों से नमकीन एवं पेड़ा के 4 सेम्पल लिए गए है।
Created On :  
