जबलपुर न्यूज: भंडारे में विवाद के बाद चाकूबाजी, पारस यादव की मौत;

आक्रोशित लोगों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के आजाद नगर गोकलपुर में रविवार रात भंडारे के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान कुछ युवकों ने पारस यादव नामक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पारस यादव की सोमवार को मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया।

मंगलवार को मृतक के परिजनों और आक्रोशित लोगों ने कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर मुख्य सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घटना को लेकर अपना विरोध जताया। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किए जाने के कारण यातायात बाधित हो गया और कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

भंडारे के दौरान हुए विवाद के बाद हुई इस घटना से क्षेत्र में तनाव और नाराजगी का माहौल है।


Created On :  

Tags

Next Story