Jabalpur News: पुरानी मिठाइयों का हो रहा रिसाइकल, किचिन में साफ-सफाई नहीं

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। त्यौहारों के मददेनजर जिलें भर में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थो की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थो के सेम्पल लिए जा रहे है। इसी कड़ी में मंगलवार को राजस्व् व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने साउथ सिविल लाइन व बिलहरी स्थित बीकानेर वाला स्वीट्स का निरीक्षण किया गया। जहां एक जगह किचिन में गंदगी पाई गई तो दूसरी जगह पुरानी मिठाइयों को रिसाइकिल किया जा रहा था। इनके विरूद्ध प्रकरण बनाया जा रहा है।
इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर मंगलवार को सिविल लाइन स्थित बीकानेर वाला के निरीक्षण के दौरान किचन एवं स्टोर में साफ सफाई नहीं पाई है। स्वीट्स एवं नमकीन प्रोडक्ट दिल्ली से कोल्ड चैन के माध्यम से लाया जाना बताया गया। इस प्रतिष्ठान से ब्लेंडेड चीज, खोवा बर्फी, बूंदी के लड्डू के सैंपल लिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत बिलहरी स्थित बीकानेर स्वीट्स का भी निरीक्षण किया गया। इस प्रतिष्ठान के कारखाने में फफूंद लगा हुआ बादाम और अंजीर पाए गए तथा पुरानी मिठाइयों को रिसाइकिल किया जा रहा था। बीकानेर स्वीट्स के कारखाने से मौके पर करीब 20 किलो मिठाई एवं ड्रायफ्रूट नष्ट कराए गए तथा कारखाने में रखे मावा एवं डोडा बर्फी के सैंपल जांच हेतु लिए गए है। बीकानेर स्वीट्स के संचालक को धारा 32 के तहत नोटिस दिया जा रहा है तथा नियमों का पालन नहीं करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को बिलहरी स्थित हीरा स्वीट्स की भी जांच कर नमकीन एवं केशर पेड़ा के सैंपल लिए गए।
Created On :  
