Jabalpur News: जिलें में अवैध उत्खनन में लिप्त 3 पोकलेन मशीन जब्त, तीन हाइवा में भी पकड़ाए

जिलें में अवैध उत्खनन में लिप्त 3 पोकलेन मशीन जब्त, तीन हाइवा में भी पकड़ाए
खनिज विभाग की बरगी के खुर्शी, सहित गोसलपुर सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जिलें में अवैध उत्खनन, परिवहन और संग्रहण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में मंगलवार को खनिज विभाग ने बरगी के खुर्शी में उत्खनन में लिप्त तीन पोकलेन मशीनों के साथ ही 1 दस चका हाइवा जब्त किया गया है। इसके अलावा गोसलपुर में खनिज के अवैध परिवहन के मामलें में गोसलपुर में तीन हाइवा जब्त किए गए है जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में साैंपा गया है।

इस संंबंध में खनिज अधिकारी सतीश मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम ने अवैध उत्खनन के मामले में बरगी थाने के अंतर्गत ग्राम खुर्सी में दबिश देकर उत्खनन में लिप्त 3 पोकलेन मशीनें और 1 दस चक्का हाइवा जप्त कर थाना बरगी की अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा कराया गया।

पोकलेन मशीन और हाइवा छोड़कर भागे चालक:

खनिज अधिकारी श्री मिश्रा ने बताया कि जैसे ही खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो उन्हें देखकर पोकलेन मशीन के ऑपरेटर एवं वाहन चालक फरार हो गए। इसके बाद पूरे दिन अधिकारियों ने मशक्कत करके ट्राला एवं ऑपरेटर बुलवाकर मशीनों को लोड कराया और किसी तरह थाना तक पहुंचाया। खनिज विभाग की यह कार्रवाई सुबह से देर रात तक जारी रही है। बताया जाता है कि विभाग द्वारा अवैध उत्खनन में लिप्त लोगों के साथ ही पोकलेन मशीन व हाइवा मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है।

सुबह 4 बजे से गोसलपुर में चलाया अभियान:

बताया गया है कि विभाग की एक टीम सुबह 4 बजे से अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए गोसलपुर में सक्रिय रही है। इस दौरान यहां कार्रवाई करते हुए खनिज का अवैध परिवहन करते हुए 3 हाइवा को जप्त किया गया। तथा गोसलपुर थाने की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।

ये रहे शामिल:

इस कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी विवेकानंद यादव, शिवपाल चौधरी तथा खनि निरीक्षक अनिल तिवारी, वीरेंद्र पांडे, स्वाती खोब्रागड़े एवं अन्य खनिज अमला शामिल रहा है।

Created On :  

Next Story