जबलपुर न्यूज: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,
डिजिटल डेस्क जबलपुर। क्राइम ब्रांच एवं केंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सदर के बगीचा नंबर 68, चिकनी रोड स्थित गन्ने के खेत में दबिश देकर रोहित पासी उर्फ मटका (36) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी शराब के 1900 पाव और अंग्रेजी शराब के 48 पाव, कुल करीब 2 लाख रुपये की शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
Created On :  
Tags
Next Story
