जबलपुर न्यूज: रेलवे की केबल चोरी करने वाले आए पकड़ में केबल जलाकर निकाल रहे थे कॉपर,

रेलवे की केबल चोरी करने वाले आए पकड़ में केबल जलाकर निकाल रहे थे कॉपर,
दो दुकानदारों पर भी कार्रवाई

डिजिटल डेस्क जबलपुर। रेलवे की केबल चोरी करके उसे जलाकर कॉपर निकाल कर बेचने वाले आरोपियों को आरपीएफ ने पकड़ा। वहीं चोरी की कॉपर खरीदने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गई।आरपीएफ के अनुसार कुछ व्यक्ति रेलवे केबल की चोरी कर छुपा कर रखे हैं, सूचना मिलने ही निरीक्षक प्रभारी जबलपुर द्वारा उक्त घटना की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर रवाना की गई। टीम ने मुखबिर के बताये अनुसार चेक किया। चेकिंग के दौरान भेड़ाघाट बायपास रोड ग्राम घूरन के पास छोटे मंसूरी के गोदाम में पहुंचे जहां छोटे मंसूरी रेलवे कॉपर केबल को जलाते हुये रंगे हाथ पकडा गया। पूछताछ करने पर उसके द्वारा रेलवे की केवल चोरी करना स्वीकार किया गया। पूछताछ करने पर उक्त मामले में छोटे मंसूरी के साथ चोरी में शामिल राजू उर्फ वाहिद खान शामिल होना पाया गया जिसे स्टाफ की सहायता से पकडा गया । मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त कॉपर केबल को जलाकर मनोज ताम्रकार उम्र 55 साल रानी दुर्गावती वार्ड छोटी बजरिया दुर्गा मंदिर के पास थाना गढ़ा एवं संजीव ताम्रकार उम्र 52 साल छोटा फुहारा जबलपुर को बेचना स्वीकार किया गया। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों के द्वारा रेलवे की कॉपर केबल को खरीदना स्वीकार किया गया l मामले में रेल संपत्ति जब्ती कर चारों आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। अपराध क्रमांक 42/2026 धारा 3RP(UP)Act के तहत रेल सुरक्षा बल पोस्ट जबलपुर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


Created On :  

Tags

Next Story