जबलपुर न्यूज: रादुविवि- अब खिलाड़ियों के साथ नहीं होगा खेल, हर विभाग में आएगी फूर्ती

रादुविवि- अब खिलाड़ियों के साथ नहीं होगा खेल, हर विभाग में आएगी फूर्ती
खेल परिसर और सुविधाओं की जानकारी लेने कुलगुरू पहुंचे विभाग, गोपनीय और परीक्षा विभाग पर भी नजर

डिजिटल डेस्क जबलपुर

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में प्रशासनिक कसावट लाने के िलए कुलगुरू ने गुरूवार को कई विभागों का आकस्मिक निरीक्षण िकया। इस दौरान वे विवि के शारिरिक शिक्षण विभाग यानी बीपीएड भी पहुंचे जो हमेशा विवादों का केन्द्र रहा है। पिछले दिनों ही कुछ खिलाड़ी छात्राओं को बहुत परेशानी उठानी पड़ी थी, उन्हाेने साफ िकया कि अब िकसी भी प्रकार से खिलाड़ी बच्चों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके साथ ही कुलगुरू ने परीक्षा और गोपनीय विभागों पर भी कड़ी नजर डाली। यहां अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश िदए गए कि हर कार्य समयसीमा में होना चाहिए।

विश्वविद्यालय में कामकाज को व्यवस्थित करने और विभागीय कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए कुलगुरु प्रो राजेश कुमार वर्मा ने गुरुवार को प्रशासनिक भवन का औचक निरीक्षण किया। वे परीक्षा, गोपनीय, अकादमिक, बीपीएड, स्थापना और वित्त विभाग सहित विभिन्न शाखाओं में पहुंचे और वहां पदस्थ अधिकारियों तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय कामकाज की अपडेट स्थिति से अवगत होकर महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ सुशील कुमार दुबे, डॉ गजेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र पटेल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे

कामकाज का असर पड़ता है छात्रों पर-

कुलगुरू ने आवश्यक कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा िक विश्वविद्यालय में प्रशासनिक कामकाज का सीधा असर विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़े कार्यों पर पड़ता है। ऐसे में विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा और महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति पर नजर रखना अहम है।

खेल गतिविधियों के संचालन पर नजर-

प्रो वर्मा ने विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षण विभाग का निरीक्षण कर खेल सुविधाओं, उपलब्ध संसाधनों और खिलाड़ियों की प्रशिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली गई। खेल उपकरणों, खेल सामग्री, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेल परिसर तथा विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग की खेल गतिविधियों की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय की विभिन्न खेल टीमों के प्रशिक्षणए खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और खेल गतिविधियों के संचालन से जुड़े पहलुओं की जानकारी भी ली गई।


Created On :  

Tags

Next Story