- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- वाॅट्सएप हैक कर महिला को धमकाते हुए...
jabalpur news: वाॅट्सएप हैक कर महिला को धमकाते हुए 15 लाख ऐंठ लिए

जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक काॅलोनी निवासी श्रीमती सोेनाली सेठिया का वाॅट्सएप हैक कर साइबर ठग ने 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। अारोपी ने एआई से महिला की फोटो मार्फ कर डरा-धमकाकर ठगी का शिकार बनाया। महिला द्वारा की गई शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जिन खातों मंे रकम ट्रांसफर की गई उस आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 13 जुलाई को उसके मोबाइल के वाॅट्सएप नंबर पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया। उसने अपना वाॅट्सएप चेक किया जो ओपन नहीं हो रहा था और लगातार मैसेज आ रहे थे। अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाॅट्सएप हैक कर 13 जुलाई से 16 जुलाई के बीच धमकाते हुए अलग अलग स्कैनर के माध्यम से करीब 15 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी द्वारा और रकम की मांग किए जाने पर महिला को अपने साथ हुई ठगी का पता चला और उसने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Created On :   22 July 2026 11:36 PM IST












