- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- खितौला डकैती: मास्टर माइंड की...
jabalpur news: खितौला डकैती: मास्टर माइंड की साथियों के सामने जेल में कराई परेड

जबलपुर। सिहाेरा के खितौला मेन रोड पर स्थित इसाफ बैंक में साढ़े 14 करोड़ की डकैती डालने वाले गिरोह के मास्टर माइंड सुनील पासवान से लगातार पूछताछ जारी है। रिमांड पर लिए गये आरोपी को कोर्ट की अनुमति से केंद्रीय जेल ले जाया गया। जेल परेड के दौरान उसके साथियों से उसका आमना-सामना कराया गया और उनकी उपस्थिति में वारदात से संबंधित अहम जानकारियां जुटाई गईं। जेल परेड के बाद माल की बरामदगी के लिए पुलिस टीम आरोपी को बिहार ले गई है।
ज्ञात हो कि 11 अगस्त 2025 को डकैत गिरोह के सरगना सुनील पासवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर पाटन उड़ना निवासी रईस व बबलू की मदद से खितौला इसाफ बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने पाटन उड़ना निवासी रईस, बाबू उर्फ बबलू, हेमराज सिंह, इंद्राना निवासी सोनू बर्मन, दमोह निवासी विकास उर्फ विक्की के साथ बिहार निवासी इंद्रजीत दास, राजेश दास, जहागीर आलम, हरिप्रसाद सोनी, गोलू उर्फ रविकांत पासवान, बचन उर्फ बच्चू पासवान को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं उनकी निशानदेही पर सुनील पासवान और डकैती के जेवर खरीदने वाले चंदन पासवान को 16 जुलाई को गिरफ्तार किया था।
माल बरामदगी की संभावना
जांच टीम के अनुसार डकैती के मुख्य सरगना सुनील की गिरफ्तारी के दौरान करीब सवा करोड़ कीमत के साढ़े 7 सौ ग्राम वजनी सोने के जेवर बरामद किए गये थे। इस मामले में आरोपियों से अभी काफी माल की बरामदगी की जानी है। पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ अहम जानकारी लगी जिसके बाद पुलिस टीम आरोपी सुनील पासवान को बिहार ले गई है।
रिमांड अवधि 4 दिन और बढ़ी
जानकारी के अनुसार आरोपी सुनील पासवान को जबलपुर कोर्ट में पेश कर 8 दिन की िरमांड लिया गया था। इस दौरान उससे डकैती के माल के संबंध में पूछताछ की गई एवं कोर्ट मेंं पेश किया गया, जहां से रिमांड अवधि 4 दिन और बढ़ाई गई है।
बरामदगी की संभावना- डकैती मामले में मुख्य आरोपी सुनील पासवान की रिमांड 4 दिन बढ़ाई गई है। आरोपी को पुलिस टीम बिहार ले गई है, जहां और माल की बरामदगी की संभावना है।
जितेंद्र सिंह, एएसपी क्राइम
Created On :   22 July 2026 10:49 PM IST












