- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- निजी बैंक के अधिकारियों ने किया...
jabalpur news: निजी बैंक के अधिकारियों ने किया डेढ़ लाख का गबन

जबलपुर। कुंडम थाना क्षेत्र स्थित एक निजी बैंक में कार्यरत महिला अधिकारी सहित तीन ने मिलकर वसूली की डेढ़ लाख की राशि का गबन कर लिया। राशि की वसूली कर बैंक में जमा नहीं कराए जाने की शिकायत बैंक प्रबंधन द्वारा थाने में की गई, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने महिला सहित तीनोंे कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार कुंडम स्थित फिनसर्व लिमिटेड बैंक के एरिया मैनेजर कटनी निवासी पवन कुमार रजक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बैंक की जबलपुर शाखा से हर्षिता राजपूत काे वर्ष 2024 में कुंडम में ग्रुप लोन आॅफिसर के पद पर ट्रांसफर किया गया था। उनके द्वारा कस्टमर से 1 लाख 7 हजार 42 रुपए की वसूली कर कुछ राशि बैंक में जमा कराई गई और 94 हजार 528 रुपए का गबन किया गया। इसी तरह शाखा प्रबंधक के पद पर पदस्थ पवन कुशवाहा ने 54 हजार 543 रुपए व ग्रुप लोन अाॅफिसर रोशन पटेल ने 9 हजार 640 रुपए की वसूली कर बैंक में जमा नहीं कराई। शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ गबन का मामला दर्ज किया गया है।
Created On :   22 July 2026 11:38 PM IST












