jabalpur news: बेलगाम ट्राॅला में फंसकर 5 सौ मीटर तक घिसटी वैन, 1 की मौत 6 घायल

बेलगाम ट्राॅला में फंसकर 5 सौ मीटर तक घिसटी वैन, 1 की मौत 6 घायल
पाटन थाना क्षेत्र में ग्राम तिलगवां के पास हुआ हादसा, ट्राॅला जब्त, चालक फरार

जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र में ग्राम तिलगवां के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्राॅला ने ईको वैन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्राॅला मंे फंसकर वैन करीब 5 सौ मीटर दूर तक घिसटी और फिर दोनों वाहन खेत में घुुस गए। हादसे मंे वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमंे फंसकर चालक की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव काे पीएम व घायलों को इलाज के लिए रवाना किया गया। उधर ट्राॅला जब्त कर पुलिस आरोपी चालक का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार तेंदूखेड़ा के ग्राम मानपुरा निवासी अजय पटेल ने नई ईको वैन खरीदी थी। वैन लेकर वह जबलपुर आ रहा था। उसके साथ वैन में गांव के ही प्रवीण ठाकुर, अंजना ठाकुर, नीतू, नीता ठाकुर, शिवन्या और शिवांगी भी वैन में सवार होकर जबलपुर के लिए रवाना हुए थे। वे पाटन रोड स्थित ग्राम तिलगवां के पास पहुंचे, उसी दौरान जबलपुर से पाटन की तरफ जा रहे ट्राॅला क्रमांक एचआर 38 एएल 3399 के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए वैन को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वैन ट्राॅला में फंसकर काफी दूर तक घिसटी और फिर दोनों वाहन सड़क से उतरकर खेत मंे घुुस गए। हादसे में वैन चालक अजय पटेल की मौत हो गई व सभी 6 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

15 दिन पहले हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार वैन मालिक अजय पटेल की 15 दिन पहले यानी की 7 जुलाई काे शादी हुई थी। उसने कुछ समय पहले ही ईको वैन खरीदी थी। वह वैन की सर्विसिंग कराने के लिए जबलपुर आ रहा था। हादसे के बाद जैसे ही अजय के परिजनों को सूचना दी गई पूरे परिवार में मातम छा गया।

रास्ते में मिला परिचित परिवार

घायल प्रवीण ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वे अपने परिवार के साथ जबलपुर आ रहे थे। रास्ते में वैन लेकर अजय मिला उसने जबलपुर आने की बात कही तो प्रवीण भी अपने परिवार के साथ वैन में सवार हो गया। हादसे में वैन का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और चालक अजय स्टेयरिंग मंे फंस गया था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वैन के सामने के हिस्से को कटर से कटवाकर चालक को मृत अवस्था मंे बाहर निकलवाया।

शहपुरा ब्रिज की समस्या से अधिक हुआ यातायात का दबाव

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि पाटन-जबलपुर मार्ग पर आए दिन हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि शहपुरा के समीप आरओबी का हिस्सा गिरने के बाद अधिकांश वाहन चालक इसी रोड से जबलपुर-भोपाल आ-जा रहे हैं। रोड़ संकीर्ण है और यहां ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। ब्रिज बनने में िवलम्ब है, इसलिए अधिकारियों को इस मार्ग पर टैफिक का नियंत्रित करने के लिए अलग व्यवस्था करनी चाहिए। इससे हादसों में कमी आएगी।

Created On :   22 July 2026 10:46 PM IST

Next Story