जबलपुर: सुबह कोहरा, दोपहर में बादल छाये, अब हल्की बारिश के आसार

सुबह कोहरा, दोपहर में बादल छाये, अब हल्की बारिश के आसार
  • पश्चिमी विक्षोभ से बदला है मौसम
  • 8 जनवरी तक रहेगा प्रभाव
  • आसमान साफ होने पर सर्दी बढ़ेगी

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जबलपुर सहित पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम कुछ बदला हुआ है। अभी तक जो हल्के बादल थे वह अब कुछ घने हो चुके हैं। गुरुवार को सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा, दिन में बादल सक्रिय हुये जिससे धूप हल्की ही रही। एक्सपर्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदला है।

इसका असर 8 जनवरी तक रह सकता है। इससे पहले शहर में हल्की बारिश या गरज और चमक के साथ बारिश के भी आसार बन रहे हैं। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से

5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। शहर के आसपास अभी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ सक्रिय हैं। अगले 24 घंटों में गरज या चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

Created On :   5 Jan 2024 1:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story