Jabalpur News: अनगढ़ महावीर मंदिर से साईं मंदिर तक 350 करोड़ रुपए से बनेगा फ्लाईओवर

अनगढ़ महावीर मंदिर से साईं मंदिर तक 350 करोड़ रुपए से बनेगा फ्लाईओवर
जबलपुर जिले को मिला 550 करोड़ का विकास पैकेज, द्वितीय अनुपूरक बजट में लोनिवि के 16 कार्यों को स्वीकृति

Jabalpur News: मध्यप्रदेश विधानसभा के द्वितीय अनुपूरक बजट में जबलपुर जिले के लिए विकास की झोली भरकर आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के प्रस्तावित विभिन्न कार्यों के लिए लगभग 550 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रस्तुत बजट में जबलपुर के विकास कार्यों हेतु लगभग 3200 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे। उन्हीं में से 16 प्रमुख कार्यों को इस बार अनुपूरक बजट में मंजूरी मिली है।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि अनुपूरक बजट में जिले की सभी विधानसभाओं के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें सबसे प्रमुख है अनगढ़ महावीर मंदिर, बंदरिया तिराहा, ग्रेनेडियर चौक, साईं मंदिर मार्ग तक बनने वाला बहु-लेग फ्लाईओवर, जो केंद्र के सीआईआरएफ फंड से लगभग 350 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।

जबलपुर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: सिंह

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जबलपुर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट में मिली यह राशि शहर के विकास को नई गति देगी, लोगों की सहूलियतें बढ़ेंगी।

अन्य प्रमुख स्वीकृत कार्य

पनागर विधानसभा : पनागर-छत्तरपुर सड़क

मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज, लागत 53 करोड़।

सिहोरा विधानसभा : गोसलपुर जुझारी-राखरिया

मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज, लागत 43 करोड़।

पाटन विधानसभा : इंद्राना-मुरई मार्ग पर हिरन

नदी पहुंच मार्ग, लागत 40 करोड़।

कैंट विधानसभा : डिलाइट टॉकीज-मरियम माता

चौक तक वाॅइट टॉपिंग, लागत 8 करोड़।

पश्चिम विधानसभा : विभिन्न मार्गों का

सुधारीकरण, लागत 8 करोड़।

पिसनहारी मढ़िया : अंधमूक चौराहा मार्ग पर

डामर सड़क, लागत 5 करोड़।

बरगी विधानसभा : झांसीघाट तिराहा-नीमखेड़ा-

कुसमी-उमरिया मार्ग, लागत 7 करोड़।

ललपुर-बघराई मार्ग, लागत 4 करोड़।

सिहोरा क्षेत्र में विभिन्न सड़क निर्माण कार्य, कुल

10 करोड़ से अधिक।

पनागर क्षेत्र में धनपुरी-मलारा-तिलहरी मार्ग

के निर्माण के लिए 1 करोड़ की राशि।

जिले में सेफ्टी रोड कार्यों हेतु 8 करोड़।

Created On :   3 Dec 2025 5:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story