- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- समरसता सेवा संगठन के तत्वावधान में...
Jabalpur News: समरसता सेवा संगठन के तत्वावधान में होगा भव्य कजलियां महोत्सव
- 10 अगस्त को हनुमानताल में होगा आयोजन
- आयोजन में कजलियों की पारंपरिकता के साथ ही साहित्यिक और सांस्कृतिक छटा भी बिखरेगी।
Jabalpur News: आपसी सद्भाव और समरसता के प्रतीक कजलियां महापर्व के शताब्दियों से गवाह रहे हनुमानताल में इस बार कजलियों का वृहद आयोजन होगा। कजलियां पर्व के मूल उद्देश्य को साकार करने का बीड़ा समरसता सेवा संगठन ने उठाया है।
संगठन के तीसरे कजलियां महामहोत्सव का आयोजन 10 अगस्त को अपरान्ह 1 बजे से 5 बजे तक हनुमानताल में आयोजित किया गया है। इस आशय की जानकारी पूज्य जगद्गुरु सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघवदेवाचार्य की उपस्थिति मे आयोजित पत्रकार वार्ता में संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन और सचिव उज्जवल पचौरी ने दी।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि आयोजन में कजलियों की पारंपरिकता के साथ ही साहित्यिक और सांस्कृतिक छटा भी बिखरेगी। आयोजन में शामिल संगठनों के प्रतिनिधि नागपंचमी के आयोजन में वितरित कजलियां पात्र में बोई गई कजलिया लेकर उपस्थित होंगे। जिनके पूजन के उपरांत सभी ने एक दूसरे को कजलियोंं का आदान-प्रदान कर शुभकामनाएं देंगे।
Created On :   26 July 2025 10:26 PM IST