- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- जबलपुर के कॉर्पोरेट, बिज़नेस और...
कॉर्पोरेट क्रिकेट का रोमांच: जबलपुर के कॉर्पोरेट, बिज़नेस और प्रोफेशनल्स के लिए खास टूर्नामेंट

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। शहर की कॉर्पोरेट और बिज़नेस कम्युनिटी के लिए जल्द ही एक खास क्रिकेट टूर्नामेंट “Clash of the Titans – A Cricket Tournament for Corporate” आयोजित होने जा रहा है। टूर्नामेंट में कंपनियों और संस्थानों के कर्मचारी क्रिकेट मैदान पर अपनी टीमवर्क और रणनीति का प्रदर्शन करेंगे।
इसका उद्देश्य जबलपुर के कॉर्पोरेट, बिज़नेस और प्रोफेशनल कम्युनिटी को एक ऐसा साझा मंच देना है, जहां वे खेल के माध्यम से आपसी रिश्तों को मजबूत कर सकें। टूर्नामेंट में सीमित टीमों को ही प्रवेश दिया जाएगा, इसलिए कंपनियों और संस्थानों से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई है।
खेल के साथ बढ़ेगी नेटवर्किंग
आयोजकों का कहना है, कि इस आयोजन के माध्यम से शहर की विभिन्न कंपनियों और संगठनों के कर्मचारियों को एक साथ आने और एक-दूसरे से जुड़ने का मौका मिलेगा। क्रिकेट के जरिए टीमवर्क, लीडरशिप और आपसी तालमेल को भी बढ़ावा मिलेगा।
कॉर्पोरेट और संस्थागत टीमों के बीच होंगे मुकाबले
टूर्नामेंट में कॉर्पोरेट कंपनियों, व्यापारिक संगठनों और कुछ चुनिंदा सरकारी विभागों की टीमें हिस्सा लेंगी। मैचों के दौरान प्रतिस्पर्धा के साथ खेल भावना का माहौल भी देखने को मिलेगा।
कौन खेल सकता है टूर्नामेंट में
केवल कॉर्पोरेट कंपनियों, व्यापारिक संगठनों और चुनिंदा सरकारी विभागों की टीमें भाग लेंगी।
- टीम में केवल नॉन-प्रोफेशनल खिलाड़ी ही खेल सकेंगे।
- एमपीसीए फर्स्ट डिवीजन लीग के खिलाड़ी खेलने के पात्र नहीं होंगे।
टीम के सभी खिलाड़ी उसी कंपनी या एसोसिएशन से जुड़े होने चाहिए।
छोटी कंपनियों के लिए विशेष प्रावधान
- जिन कंपनियों के शहर में 11 से कम कर्मचारी हैं, वे अधिकतम 4 बाहरी खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकती हैं।
- बाहरी खिलाड़ियों में कोई भी प्रोफेशनल या रजिस्टर्ड क्रिकेटर नहीं होना चाहिए।
- यह अनुमति आयोजक की पूर्व स्वीकृति के बाद ही दी जाएगी।
शहर की प्रमुख कंपनियां बन रही सह-प्रायोजक
इस आयोजन को सफल बनाने में कई प्रतिष्ठित संस्थान सहयोग कर रहे हैं। सह-प्रायोजकों में एमपी बिरला सीमेंट, नर्मदा जैक्सन्स – ए ग्रैंड हेरिटेज होटल, नाना इन्फोटेक, प्रवाल हैट, डॉक्टर एचवाई रिसर्च इंडियन ग्रुप, ब्रायन व्हाइट, आदित्य बिड़ला, करन शूज, उद्यम रियलिटी (गुगालिया ग्रुप एंटरप्राइज), होरा साइकिलको और अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल्स, जबलपुर शामिल हैं।
टूर्नामेंट के हाइड्रेशन पार्टनर बिसलेरी होंगे, जबकि स्नैकिंग और पेय पदार्थ पार्टनर हल्दीराम रहेगा।
ऐसे करें टीम रजिस्ट्रेशन
टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सीमित एंट्री
कॉर्पोरेट और संस्थागत टीमें ही कर सकेंगी रजिस्ट्रेशन अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें: 9893049294, 7880126426, 7000203773
Created On :   17 March 2026 3:36 PM IST












