Jabalpur News: बीमित को क्लेम भी नहीं दिया और पॉलिसी भी कर दी क्लोज

बीमित को क्लेम भी नहीं दिया और पॉलिसी भी कर दी क्लोज
आरोप: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के जिम्मेदार कर रहे जालसाजी

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी अस्पताल में इलाज के दौरान कैशलेस नहीं किया जा रहा है। बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की खामियां निकालकर पॉलिसी क्लोज की जा रही है। परेशान होकर बीमित कंज्यूमर कोर्ट व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में केस लगा रहे हैं। ऐसी ही शिकायत उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी विनय सिंह ने करते हुए बताया कि आईसी आईसी आई लोम्बार्ड से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ था।

पॉलिसी क्रमांक 4177 आई/आई एसई सीसी/ 303267552/ 02/000 का प्रीमियम जमा करते आ रहे हैं। बेटे का स्वास्थ्य खराब हो गया था और उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा अधिकारियों ने रिजेक्ट कर दिया।

इलाज के बाद बिल सबमिट किया तो बीमा अधिकारियों ने अनेक प्रकार की क्वेरी निकाली और उसके बाद क्लेम रिजेक्ट कर दिया। वहीं बीमा कंपनी ने बीमारी छुपाने का हवाला देकर पॉलिसी भी क्लोज कर दी। पीड़ित का आरोप है कि बीमा अधिकारियों के द्वारा जालसाजी की जा रही है। वहीं इस संबंध में कंपनी प्रवक्ता से संपर्क किया गया पर कंपनी की तरफ से अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।

संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Created On :   17 March 2026 6:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story