- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- एक हजार से भी अधिक भवनों पर लगाए...
Jabalpur News: एक हजार से भी अधिक भवनों पर लगाए जाएंगे वाॅटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। नगर निगम ने जल संचय के लिए अभिनव पहल शुरू की है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने भवन शाखा के अधिकारियों को एक हजार से अधिक भवनों में प्राथमिकता के आधार पर वाॅटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे भविष्य में जलसंकट से निपटने में मदद मिलेगी। नगर निगम ने गिरते भू-जल स्तर को सुधारने के लिए वाॅटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की पहल शुरू की है। नगर निगम के 7 विभागों की समीक्षा बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि शहर के सभी उद्यानों का कायाकल्प किया जाए।
इसके साथ ही डिवाइडरों, चौराहों और तिराहों का सौंदर्यीकरण किया जाए। शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि जलशुल्क जमा नहीं करने वाले बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाकर 10 दिन में 500 नल कनेक्शन काटे जाएं।
चंडालभाटा, नेपियर टाउन, राइट टाउन और मदन महल क्षेत्र में नगर निगम द्वारा लीज पर दिए गए प्लाॅटों के उपयोग की जांच की जाए। जांच में लीज नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्लाॅटों की लीज निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम के सभी विभागों के अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर काम करें। बैठक में सभी विभागों के प्रमुख मौजूद थे।
Created On :   17 March 2026 6:23 PM IST












