Jabalpur News: पुणे-दानापुर के बीच जबलपुर होकर हर दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

पुणे-दानापुर के बीच जबलपुर होकर हर दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन
पुणे जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा फिर भी कोई रेग्युलर गाड़ी नहीं होने से यात्रियों को परेशानी

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जबलपुर से पुणे जाने के लिए यात्रियों को आज भी परेशान होना पड़ता है। इसके पीछे वजह यह है कि जबलपुर से न तो कोई डायरेक्ट फ्लाइट पुणे के लिए है और न ही कोई रेग्युलर ट्रेन। पिछले कई साल से पुणे के लिए एक स्पेशल ट्रेन जबलपुर से चल रही है। इस ट्रेन में भी सीटें लगभग फुल रहती हैं और त्योहार या फिर छुट्टियों के सीजन में तो ज्यादा किराया देने के बाद भी यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होता है।

पुणे के लिए अभी भी जो ट्रेनें हैं वे जबलपुर होकर चल रही हैं जिससे यहां के यात्रियों को परेशानी होती है। वहीं जबलपुर होकर दानापुर से पुणे के लिए अप्रैल माह से स्पेशल ट्रेन अब हर दिन चलाई जाएगी। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 01449 पुणे से दानापुर स्पेशल ट्रेन यात्रा 1 अप्रैल से 14 अप्रैल तक एवं समर के अवसर पर 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी।

यह ट्रेन पुणे स्टेशन से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5:40 बजे इटारसी और सुबह 9:05 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी। वहीं कटनी सतना होते हुए तीसरे दिन दोपहर में 2:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01450 दानापुर से पुणे स्पेशल ट्रेन 3 अप्रैल से 16 अप्रैल तक एवं समर के अवसर पर 17 अप्रैल से 17 जुलाई तक चलेगी।

यह ट्रेन दानापुर स्टेशन से प्रातः 5:00 बजे प्रस्थान कर सतना शाम 6:10 बजे, और जबलपुर रात 9:35 बजे पहुंचेगी। वहीं अगले दिन शाम 6:15 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन 18 कोच के साथ चलेगी।

Created On :   17 March 2026 6:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story