- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- गंजीपुरा में आठ महीने बाद भी नहीं...
Jabalpur News: गंजीपुरा में आठ महीने बाद भी नहीं बन पाया महिला प्रसाधन

- मालवीय चौक का प्रसाधन तोड़ा, निगम के अफसरों को कोई फिक्र नहीं
- निगम में शिकायत करने के बाद भी नए प्रसाधन का निर्माण नहीं किया जा रहा है।
Jabalpur News: शहर को नागरिक सुविधाओं के लिए 7 स्टार रेटिंग मिली है। हकीकत यह है कि गंजीपुरा का महिला प्रसाधन 8 महीने में भी तैयार नहीं हो पाया है। यहां पर धीमी गति से काम चल रहा है। इससे महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ मालवीय चौक का भी प्रसाधन क्षतिग्रस्त हो गया है। नगर निगम से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।
नगर निगम ने लगभग 25 वर्ष पूर्व शहर के सबसे बड़ी महिला मार्केट गंजीपुरा में महिला प्रसाधन बनाया था। यहां पर मार्केटिंग के लिए आने वाली महिलाएं एमरजेंसी में प्रसाधन का उपयोग करती थीं। व्यापारियों ने बताया कि लगभग 8 महीने पूर्व पुराने महिला प्रसाधन को तोड़ दिया गया। इसके बाद नए महिला प्रसाधन के निर्माण का काम शुरू किया गया। महिला प्रसाधन का काम काफी धीमी गति से किया जा रहा है। इससे महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
20 लाख रुपए की लागत से हो रहा निर्माण
गंजीपुरा में महिला प्रसाधन का निर्माण 20 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। यहां पर महिलाओं के लिए सर्वसुविधा युक्त प्रसाधन तैयार किया जाएगा।
अस्थाई प्रसाधन की व्यवस्था नहीं
नगर निगम ने नए प्रसाधन का निर्माण तो शुरू कर दिया है, लेकिन यहां पर महिलाओं के लिए अस्थाई प्रसाधन की व्यवस्था नहीं की गई है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक नए प्रसाधन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक यहां पर अस्थाई प्रसाधन की व्यवस्था करनी चाहिए।
मालवीय चौक पर प्रसाधन की व्यवस्था नहीं
मालवीय चौक पर स्थित प्रसाधन को तोड़ दिया गया है। क्षेत्रीय व्यापारियों का कहना है कि कुछ लोग प्रसाधन की जगह पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। इसके कारण प्रसाधन को तोड़ दिया गया। निगम में शिकायत करने के बाद भी नए प्रसाधन का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों को प्रसाधन के लिए दूसरी जगह जाना पड़ रहा है।
गंजीपुरा में महिला प्रसाधन का काम कर रहे ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया जाएगा। इसके साथ ही मालवीय चौक स्थित प्रसाधन का निरीक्षण कराया जाएगा।
- शैलेन्द्र मिश्रा, कार्यपालन यंत्री, नगर निगम
Created On :   27 Aug 2025 6:48 PM IST