Jabalpur News: फूटाताल मैदान, जो असहाय हैं उन्हें मिल सकती है खुद की छांव

फूटाताल मैदान, जो असहाय हैं उन्हें मिल सकती है खुद की छांव
निगम के अतिक्रमण अमले ने दिलाया भरोसा

Jabalpur News: नगर निगम अतिक्रमण विभाग की टीम बुधवार सुबह 10 बजे फूटाताल मैदान परिसर में अवैध कब्जों को हटाने के लिए पहुंची। इस दौरान मैदान परिसर के अन्दर कब्जा कर रह रहे परिवारों और जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम के अधिकारियों से दीपावली तक कार्रवाई न करने की मोहलत मांगी। जिसके बाद नगर निगम अधिकारियों ने उन्हें दीपावली तक की मोहलत प्रदान की। नगर निगम अतिक्रमण शाखा प्रभारी मनीष तड़से ने बताया कि फूटाताल मैदान परिसर में अवैध कब्जा कर रह रहे परिवारों को पूर्व में कब्जा हटाने के नोटिस जारी किए गए थे। जिस पर फिलहाल कार्रवाई को टाल दिया गया है। इस दौरान परिसर में रहने वाले गरीब परिवारों ने नगर निगम अधिकारियों से विस्थापित कराए जाने की मांग भी की। जिस पर उन्हें शासन के निर्देशों और नियमानुसार सहायता करने का आश्वासन दिया गया।

यातायात में बाधक ठेले-टपरे हटाए

शहर के कई क्षेत्रों में बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। निगमायुक्त के निर्देश पर गोलबाजार, सुपर मार्केट, रानीताल गेट नम्बर-4, मदन महल, महानद्दा, सिविक सेन्टर, मालवीय चौक, नगर निगम तीनपत्ती चौक, तैयबअली चौक और महाराजपुर में सड़क किनारे जमे अतिक्रमण और ठेले-टपरों को हटाया गया। इसी तरह मां नर्मदा तट गौरीघाट और उमाघाट से भी अतिक्रमण हटाए गए।

Created On :   9 Oct 2025 7:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story