Jabalpur News: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने इलाज के दौरान नहीं किया कैशलेस

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने इलाज के दौरान नहीं किया कैशलेस
कंपनी के अधिकारियों ने कहा- परीक्षण करने के बाद ही देते हैं भुगतान

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। इलाज के दौरान 24 घंटे सुविधा देने का दावा करने वाली बीमा कंपनी क्लेम भी नहीं दे रही है। यह आरोप पॉलिसी धारकों के द्वारा लगाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत दिल्ली निवासी तपन कुमार ने की है। उन्होंने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी का प्रीमियम भी समय पर देते आ रहे हैं।

इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा अधिकारियों ने अनेक दस्तावेजों की डिमांड की और उसके बाद कैशलेस रिजेक्ट कर दिया। बीमित को अपने खर्च पर अपना इलाज कराना पड़ा।

उसके बाद अस्पताल से मिले दस्तावेजों को बीमा कंपनी में सबमिट किया गया तो क्लेम डिपार्टमेंट के अधिकारियों के द्वारा क्लेम नंबर 126003404000 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया गया था। बीमित लगातार संपर्क करते आ रहा है पर उन्हें आज तक इलाज का पूरा भुगतान प्राप्त नहीं हो सका।

बीमित का आरोप है कि उनके साथ जिम्मेदार अधिकारी गोलमाल कर रहे हैं। वहीं बीमा कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। उनके द्वारा अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए जाते हैं तो जल्द भुगतान कर दिया जाएगा।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं-

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।

Created On :   4 Jun 2026 4:09 PM IST

Tags

Next Story