- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- रेलवे स्टेडियम के सामने और बिलहरी...
Jabalpur News: रेलवे स्टेडियम के सामने और बिलहरी पुल के पास से हटाए अवैध यूनिपोल और होर्डिंग

- नगर निगम की कार्रवाई, अवैध रूप से लगाए गए 7 छोटे होर्डिंग भी हटाए गए
- नगर निगम सीमा के अंतर्गत 17 जगह गलत तरीके से यूनिपोल लगाए गए हैं।
- शुक्रवार को एक अवैध यूनिपोल और एक होर्डिंग को हटाया गया।
Jabalpur News: नगर निगम ने शहर में अवैध रूप से लगाए गए अवैध यूनिपोल और होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को रेलवे स्टेडियम के सामने से एक अवैध यूनिपोल और बिलहरी पुल के पास से एक होर्डिंग को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान बिलहरी से एकता मार्केट क्षेत्र में अवैध रूप से लगाए गए 7 छोटे होर्डिंग भी हटाए गए।
होर्डिंग शाखा के कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र कौरव ने बताया कि शहर में नगर निगम की अनुमति के बिना 33 अवैध होर्डिंग लगा दिए गए थे। शुक्रवार को एक अवैध यूनिपोल और एक होर्डिंग को हटाया गया। कार्रवाई में उपयंत्री अभिषेक तिवारी, अंकित चौधरी, अतिक्रमण दल प्रभारी अभिषेक समुंद्रे शामिल थे।
शहर में 17 जगह गलत तरीके से लगाए यूनिपोल, रिपोर्ट प्रस्तुत -
नगर निगम सीमा के अंतर्गत 17 जगह गलत तरीके से यूनिपोल लगाए गए हैं। इनमें से 3 यूनिपोल हटाए जाएंगे। 4 यूनिपोल को सड़क से दूर किया जाएगा। 9 यूनिपोल की ऊंचाई कम कराई जाएगी। 1 यूनिपोल की साइज को छोटा कराया जाएगा। इसके साथ ही 33 अवैध होर्डिंग हटाए जाएंगे। यह जानकारी शुक्रवार को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच, महिला समिति, मानव अधिकार क्रांति संगठन एवं भारतीय वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल को दी है।
महापौर ने बताया कि यूनिपोल और होर्डिंग की जांच के लिए गठित समिति ने रिपोर्ट पेश कर दी है। समिति के अध्यक्ष अपर आयुक्त आरपी मिश्रा का तबादला होने के कारण रिपोर्ट में उनके हस्ताक्षर नहीं हो पाए हैं, इसलिए रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
बैठक में ये रहे मौजूद- बैठक में डॉ. पीजी नाजपांडे, रजत भार्गव, एड. वेदप्रकाश अधौलिया, सुशीला कनौजिया, गीता पांडे, यशवंत कोष्टा, मोहन श्रीवास्तव, ब्रजेश साहू एवं राममिलन शर्मा मौजूद थे।
Created On :   14 Jun 2025 3:37 PM IST