- Home
 - /
 - राज्य
 - /
 - मध्य प्रदेश
 - /
 - जबलपुर
 - /
 - जल्द ही 3 से 4 डिग्री तक नीचे आएगा...
 
Jabalpur News: जल्द ही 3 से 4 डिग्री तक नीचे आएगा न्यूनतम तापमान

Jabalpur News: शहर में रात के वक्त तापमान में जल्द ही गिरावट दर्ज होने वाली है। एक्सपर्ट के अनुसार न्यनूतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आएगी, जिससे रात में सर्दी अब आगे बढ़ने वाली है। दिन का तापमान सामान्य दर्ज होने लगा है। रात का तापमान जो अभी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। वह ठण्डी हवाओं के प्रभाव से सामान्य से कम दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अभी हवा का रुख उत्तर पश्चिमी है। जैसे ही हवा का रुख पूरी तरह से उत्तरी होगा उन हालातों में ठण्ड तेजी से बढ़ेगी। इसके संकेत भी मिलने लगे हैं। अभी फिलहाल आसपास कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है, जो पश्चिमी विक्षोभ आएगा उसका प्रभाव कम ही रहेगा। रात के समय शहर के बाहरी हिस्सों में हल्की ठण्डक बढ़ी है।
मौसम शुष्क और तापमान सामान्य
शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। शहर के आसपास अभी हल्की सर्दी वाली हवाओं का असर बढ़ा है। अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
Created On :   4 Nov 2025 2:12 PM IST












