- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव से अगले...
Jabalpur News: बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव से अगले कुछ दिनों तक सर्द हवाओं का असर नहीं

Jabalpur News: शहर में सर्दी से अगले कुछ दिनों तक राहत रहेगी। बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव मौसम को थोड़ा सा बदलने जा रहा है। इसमें दिन और रात दोनों ही तापमान कुछ ऊपर दर्ज होंगे और उत्तरी हवाएं शहर में असर नहीं दिखा सकेंगी। एक्सपर्ट के अनुसार जब निम्नदाब का असर कम होगा, उसके बाद एक बार फिर शीतलहर का असर देखने मिल सकता है।
शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। शहर के आसपास अभी उत्तर पूर्वी हवाएं सक्रिय हैं। अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
शहर में 40 से 45 दिन सर्दी का असर ज्यादा
शहर में विंटर सीजन के 120 दिन में से 40 से 45 दिन में ही सर्दी का असर अधिक होता है। इन विशेष दिनों मे उत्तरी हवाएं पूरे मैदानी इलाकों को ठंडा कर देती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के बाद बादल सक्रिय होते हैं, जब इन बादलों का प्रभाव कम होता है तो सर्द हवाएं प्रभावी होती हैं। पूरे सीजन में 4 बार ऐसी स्थिति आती है जब सर्दी कुछ विशेष दिनों में ज्यादा होती है, लेकिन इस बार एकदम तीखी ठंडी का असर देखने नहीं मिला है। यह दिसंबर की शुरुआत से सामने आएगा।
Created On :   24 Nov 2025 6:27 PM IST












