Jabalpur News: मणिपाल सिग्ना ने इलाज के दौरान नहीं किया कैशलेस

मणिपाल सिग्ना ने इलाज के दौरान नहीं किया कैशलेस
  • बिल सबमिट करने के बाद भी भटक रहा पीड़ित

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अस्पताल में भर्ती होते ही अनेक प्रकार की सुविधाएं 24 घंटे देने का दावा करने वाली बीमा कंपनी इलाज के दौरान कैशलेस भी नहीं कर रही है। यहां तक कि बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की खामियां निकालकर पॉलिसीधारक को भटकाया जा रहा है। इतना ही नहीं क्लेम भी नहीं दिया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी वैभव चंद्रा ने की है। उन्होंने मणिपाल सिग्ना जनरल इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है।

पॉलिसी का प्रीमियम भी वे समय पर देते आ रहे हैं। बीमार होने पर प्राथमिक इलाज कराया पर जब आराम नहीं लगा तो निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया तो वहां से बिल सबमिट करने पर भुगतान का वादा करते हुए कैशलेस रिजेक्ट कर दिया गया।

बीमित ने इलाज के बाद सारे दस्तावेज बीमा कंपनी में सबमिट किए तो वहां से जल्द भुगतान का वादा करते हुए क्लेम नंबर 47554970 जनरेट किया गया था पर उन्हें आज तक पूरा भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें भटकाया जा रहा है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं -

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Created On :   7 April 2026 6:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story