- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- अभी भी स्पेशल बनकर ही दौड़ रहीं...
Jabalpur News: अभी भी स्पेशल बनकर ही दौड़ रहीं ट्रेनें

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। रेलवे द्वारा गर्मियों के मौसम में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। कई ट्रेनें तो ऐसी हैं जो वर्षों से स्पेशल की श्रेणी में ही दौड़ रही हैं। रेलवे ने पश्चिम मध्य रेल से चलने वाली तीन ट्रेनों को रेगुलर करने की घोषणा कर दी है। हालांकि ये ट्रेनें अभी भी स्पेशल बनकर दौड़ रही हैं।
वहीं नया शेड्यूल जो जारी किया गया है उसमें भी इन ट्रेनों को जुलाई माह तक स्पेशल की श्रेणी में ही चलाने की बात कही जा रही है। पमरे से अभी जबलपुर से अयोध्या, पुणे, बांद्रा टर्मिनस, कोयम्बटूर, रानी कमलापति से अगरतला एवं रीवा से सीएसएमटी के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
रेलवे के अनुसार 01705 जबलपुर-अयोध्या धाम समर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को रात 7:40 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और बुधवार को सुबह 11:25 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी में 01706 अयोध्या धाम से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को दोपहर 1:30 बजे चलेगी और गुरुवार को सुबह 6:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
इसी तरह 02132 जबलपुर-पुणे ट्रेन 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को दोपहर 1:50 बजे जबलपुर से चलेगी और सोमवार सुबह 6:25 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में 02131 पुणे-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को सुबह 11:20 बजे पुणे से प्रस्थान कर मंगलवार सुबह 6 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
वहीं 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को सायं 5 बजे जबलपुर से चलकर शनिवार दोपहर 2:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर ट्रेन 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को सायं 5:15 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और रविवार दोपहर 3:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
इसके अलावा 02198 जबलपुर-कोयम्बटूर ट्रेन 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:50 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर रविवार दोपहर 2:40 बजे कोयम्बटूर पहुंचेगी। वापसी में 02197 कोयम्बटूर-जबलपुर ट्रेन 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को सायं 5:05 बजे कोयम्बटूर से प्रस्थान कर बुधवार सुबह 8:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
वहीं 02187 रीवा-सीएसएमटी ट्रेन 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 3:50 बजे रीवा से प्रस्थान कर शाम को 7:40 बजे जबलुपर पहुंचकर शुक्रवार दोपहर 12:20 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।
Created On :   7 April 2026 6:24 PM IST












