Jabalpur News: निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस ने नहीं किया इलाज का भुगतान, बीमित को जेब से भरना पड़ा बिल

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस ने नहीं किया इलाज का भुगतान, बीमित को जेब से भरना पड़ा बिल
आरोप: सारे दस्तावेज जमा करने के बाद भी भटक रहे पॉलिसीधारक

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। पॉलिसी बेचते वक्त बीमा अधिकारी व एजेंट अनेक लुभावने सपने दिखाते हैं। पॉलिसीधारक बीमार होता है या फिर किसी हादसे का शिकार होता है और उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होना पड़ता है तो बीमा कंपनी कैशलेस से इनकार कर देती है। बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की क्वेरी निकालने के बाद नो क्लेम कर दिया जाता है।

ऐसी ही शिकायत उत्तर प्रदेश कानपुर निवासी पंखुरी निगम के पिता हिमांशु निगम ने बीमा लोकपाल में की है। उन्होंने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी क्रमांक 34074100202501 का प्रीमियम भी जमा करते आ रहे हैं। पंखुरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा अधिकारियों ने कैशलेस रिजेक्ट कर दिया। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा, जबकि पॉलिसी सालों पुरानी है। बीमित ने बिल सबमिट किए तो क्लेम डिपार्टमेंट ने क्लेम नंबर 3088305 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया गया था पर उन्हें आज तक इलाज का भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। परिजन दस्तावेज लेकर आज भी भटक रहे हैं। वहीं इस संबंध में कंपनी प्रवक्ता से संपर्क किया गया पर कंपनी के अधिकृत अधिकारी का पक्ष नहीं मिल सका।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।

Created On :   15 Jun 2026 6:06 PM IST

Tags

Next Story