- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- बदलेगा मौसम, 2 दिन बाद से रात के...
Jabalpur News: बदलेगा मौसम, 2 दिन बाद से रात के तापमान में आएगी और गिरावट

Jabalpur News: मोंथा तूफान के असर से बदला मौसम अगले 24 घंटों बाद सीजन के अनुसार पटरी पर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार जो 3 तरह के सिस्टम एक्टिव हैं इनमें से ज्यादातर का प्रभाव अब कम होगा। एक और दो नवंबर को हल्के बादल या बूंदाबांदी हो सकती है उसके बाद आसमान पूरी तरह से साफ हो जाएगा। जल्द ही दिन हल्के गर्म तो रात के तापमान में अचानक गिरावट भी आएगी। अभी फिलहाल दिन के तापमान में हल्की गिरावट है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 6 डिग्री नीचे रहा। दिन के तापमान में गिरावट से दिन में हल्की ठंडक का अहसास भी रहा। न्यूनतम तापमान बादलों के वजह से 20.6 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार शहर के आसपास अभी उत्तर-पूर्व की हवाएं सक्रिय हैं। अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं।
विंटर सीजन में अब तक 7 इंच बारिश
मानसून सीजन के खत्म होने के बाद से एक अक्टूबर से अब तक 7 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है। बीते दो दिनों में ही पौने दो इंच के करीब बारिश दर्ज हुई। एक्सपर्ट के अनुसार इस बार विंटर की शुरुआत से जो हालात हैं, उसमें सर्दियों के दौरान इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत के इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अधिक संख्या में प्रभावित करेंगे। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से बादलों के बाद सर्दी का दौर शुरू होगा।
Created On :   1 Nov 2025 1:32 PM IST












