जबलपुर: वीरों की यादें जीवंत रहें, सँवर रहा राजा शंकरशाह-कुँवर रघुनाथ शाह म्यूजियम

वीरों की यादें जीवंत रहें, सँवर रहा राजा शंकरशाह-कुँवर रघुनाथ शाह म्यूजियम
18 सितम्बर को है बलिदान दिवस, स्मारक को भी दिया जा रहा नया रूप

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

अमर शहीद राजा शंकरशाह और कुँवर रघुनाथ शाह की स्मृति को हमेशा बनाए रखने के लिए उनके बलिदान स्थल को संग्रहालय का रूप दिया गया था, साथ ही स्मारक भी बनाया गया था, जो समय के साथ जीर्ण-शीर्ण हो गए थे। अब उन्हें नए सिरे से सँवारा जा रहा है। 18 सितम्बर को इन वीरों के बलिदान दिवस पर प्रतिवर्ष होने वाले आयोजन में यहाँ भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए अब तेजी से कार्य कराया जा रहा है। प्रतिवर्ष इन वीरों को याद किया जाता है और उनकी स्मृति को अक्षुण्ण रखने जिला प्रशासन इन दिनों तेजी से एल्गिन हॉस्पिटल के सामने स्थित संग्रहालय और स्मारक को सँवारने में जुटा है।

पाँच गैलरियाँ बनाई जा रही हैं- संग्रहालय में पाँच गैलरियाँ बनाई जा रही हैं, जो मुख्य रूप से गोंडवाना जनजाति, स्वतंत्रता की गूँज 1857 का विद्रोह, राजा शंकरशाह और कुँवर रघुनाथ शाह का बलिदान, 52वीं रेजीमेंट का इतिहास और रानी फूलकुँवर एवं मानकुँवर बाई की कहानियों पर केन्द्रित होंगी, जिनमें चित्रों और लेखों को भी जगह दी जा रही है। आधुनिकता का मेल तो किया जा रहा है, लेकिन बहुत कम। ऑडियो-वीडियो के जरिए भी प्रदर्शन किया जाएगा।

Created On :   14 Sep 2023 12:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story