- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- देह व्यापार मामला: होटल में बंधक...
jabalpur News: देह व्यापार मामला: होटल में बंधक बनाकर रखा, दुराचार भी किया

jabalpur News। गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित होटल में देह व्यापार कराए जाने के मामले में पुलिस द्वारा अतिथि होटल के संचालक भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया व उसके एक साथी शीतल काे गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट मंे पेश किया गया, जहां से भाजपा नेता को एक दिन की िरमांड पर लिया गया है। उधर पीड़ित असम निवासी युवती ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता ने उसे कई दिनों तक होटल मंे बंधक बनाकर रखा था और उसका दैहिक शोषण भी किया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2023 में शहर आई थी। यहां पर वह अपने एक परिचित के घर पर बिलहरी में रुकी थी। कुछ दिन पार्लर में काम किया इस दौरान उसकी पहचान शीतल दुबे उर्फ मथुुरा से हुई थी। शीतल उसे अतुल की होटल ले गया था, वहां पर पहले से कुछ युवतियां थीं। वहां पर उससे जबरन अनैतिक कार्य कराया गया। उसके बाद उसे बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान अतुल ने उसका दैहिक शोषण भी किया।
बर्थडे पार्टी में बुलाकर मारपीट की-
युवती ने पुलिस को बताया कि करीब 3 माह पूर्व अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाकर वह होटल से आजाद हुई और स्नेह नगर मंे किराए का मकान लेकर रहने लगी थी। विगत 18 अप्रैल को शीतल ने उसे एक बर्थडे पार्टी के लिए होटल बावर्ची बुलाया, वहां पर पार्टी खत्म हाेने के बाद वह लौटने लगी तो उसे रोककर मारपीट की गई। इसके बाद अतुल व शीतल उसे धमकी दे रहे थे कि अगर वह देह व्यापार नहीं करेगी तो उसकी हत्या करवा देंगे।
Created On :   2 Jun 2025 10:59 PM IST