- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- स्कूल चलें अभियान - चंद्रयान अभियान...
स्कूल चलें अभियान - चंद्रयान अभियान से सीखें टीम भावना, पढ़ें भी और खेलें भी
डिजिटल डेस्क जबलपुर। बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं, उनके जरिए ही देश का िवकास भी होता है। इसलिए शिक्षा ग्रहण करने में बच्चे किसी प्रकार की लापरवाही न करें। टीम भावना से हर कार्य करने को जीवन का मंत्र बनाएँ और यदि इस भावना को समझना है तो चंद्रयान अभियान से सीख लें। कैसे हजारों अलग-अलग लोगों ने इस अभियान में आहुति दी यह अपने आपमें अद््भुत कार्य है। बच्चे न केवल पढ़ाई पर ध्यान दें बल्कि खेल-कूद और अन्य गतिविधियाँ सीखने में भी उत्सुकता दिखाएँ।
कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने उपरोक्त िवचार सीएम राइज स्कूल मेडिकल कॉलेज परिसर में व्यक्त कर बच्चों का न केवल मार्गदर्शन किया बल्कि उनके अंदर ऊर्जा का भी संचार िकया। उन्होंने दसवीं व बारहवीं के टॉप किए विद्यार्थियों को पेन-कॉपी प्रदाय किए। उन्?होंने स्?कूल चले हम अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें। मुख्?यमंत्री के लाइव कार्यक्रम को देखने के बाद उन्होंने बच्चों से उनके कोर्स के हिसाब से सवाल किए और भविष्य की संभावनाओं के बारे में बताया।
बच्चों को बताए सफलता के मंत्र
तीन दिनों का स्कूल चलें हम अभियान सोमवार से जिले में भी प्रारम्भ हुआ। पंडित लज्जाशंकर झा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र जामदार ने बच्चों को सफलता के मंत्र बताए तथा अपने अनुभव साझा किए। प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन नीरज मंडलोई द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। श्री मंडलोई ने विद्यार्थियों से चर्चा करने के उपरांत पुस्तकों के सेट, कापी, पेन, पेंसिल का वितरण किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह, अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी धनश्याम सोनी, जिला परियोजना जिला शिक्षा केन्द्र अधिकारी योगेश शर्मा, प्राचार्य मुकेश कुमार तिवारी, प्रेमनाराण तिवारी, घनश्याम वर्मन, अजय रजक व रुद्रप्रताप उपस्थित रहे।
प्रतिदिन स्कूल आएँ विद्यार्थी
शासकीय कन्या शाला करौंदी ग्राम रांझी में आयोजित भविष्य से भेंट कार्यक्रम में विधायक अशोक रोहाणी ने छात्राओं से अपने अनुभव साझा किए तथा माता-पिता की आज्ञा मानने, प्रतिदिन स्कूल आने एवं बेहतर भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। विधायक श्रीमती नंदनी मरावी ने सीएम राइज स्कूल कुण्डम में सहभागिता देकर अभियान को गति दी।
Created On :   17 July 2023 11:08 PM IST