नक्सलियों की गतिविधियों को पता लगाने जबलपुर आई तेलंगाना पुलिस

नक्सलियों की गतिविधियों को पता लगाने जबलपुर आई तेलंगाना पुलिस
एटीएस ने किया था गिरफ्तार, 10 दिन की पुलिस रिमांड

डिजिटल डेस्क जबलपुर। एटीएस द्वारा मंगलवार को गोहलपुर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल से 82 लाख के इनामी नक्सली दम्पति को पकड़ा था। पकड़े गये नक्सली दम्पति द्वारा दो दशक से अधिक समय से प्रतिबंधित संगठन से मिलकर देश के 6 राज्यों में नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। नक्सलियों के पकड़े जाने की सूचना पर तेलंंगाना पुलिस बुधवार को जबलपुर पहुंची यहां उनकी गतिविधियों की जांच पड़ताल की गयी। जानकारी के अनुसार तेलंगाना पुलिस के साथ एटीएस के अधिकारी भी शामिल थे। उधर नक्सली दम्पति को बुधवार को भोपाल की विशेष कोर्ट में पेश कर 10 दिन की रिमांड पर लिया गया है।

ज्ञात हो कि इनामी नक्सली अशोक रेड्डी उम्र 62 वर्ष व उसकी महिला साथी रैमती उर्फ पोटाई उम्र 43 वर्ष को मंगलवार को एटीएम की टीम ने गोहलपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद दोनों को पूछताछ के लिए एटीएस की टीम भोपाल ले गयी थी। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि वह छिपने का ठिकाना खोजने के लिए अपने साथियों की मदद से जबलपुर पहुंचा था यहां वह एक अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहा था। इस खुलासे के बाद जबलपुर पहुंची पुलिस टीम ने बुधवार को अस्पताल पहुंचकर यह पता लगाया कि नक्सली अशोक को क्या बीमारी थी ओर वह कब से अस्पताल में भर्ती था। जांच टीम द्वारा उसके इलाज संबंधी दस्तावेजो को जब्त किया गया है।

कई राज्यों में फैला नेटवर्क

जानकारों कें अनुसार पकड़े गये नक्सली अशोक रेड्डी प्रतिबंधित संगठन सीअीआई माओवादी का सक्रिय सदस्य था। उसके खिलाफ कई राज्यो में नक्सली हिंसा, हत्या, हत्या के प्रयास व लूट करने के आधा सैकड़ा से अधिक मामले दर्ज है ओर उसकी कई राज्यों की पुलिस को तलाश थी।

10 दिन की पुलिस रिमांड पर

जानकारी के अनुसार एटीएम द्वारा गिरफ्तार किए गये नक्सली दम्पति को बुधवार को भोपाल की विशेष कोर्ट में पेश किया गया वहां से उन्हे 10 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया हे। रिमांड पर लिए गये आरोपियो से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे किसकी मदद से कब जबलपुर पहुंचे थे। वही उनसे मिलने जुलने वालो के संबंध में भी जानकारी हासिल की जाएगी।

छग पुलिस टीम वापस लौटी

जानकारी के अनुसार नक्सली दम्पति के जबलपुर में छिपे होने की जानकारी लगने पर मंगलवार को छत्तीसगढ़ की पुलिस टीम भी जबलपुर पहुंची थी। छग पुलिस को उनकी कई मामलों में तलाश थी। ज्ञात हो कि नक्सली अशोक रेड्डी तेलंगाना और उसकी पत्नी रैमती छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। इसी के चलते वे दोनो इन राज्यो में नक्सली गतिविधियों में शामिल रहते थे।

Created On :   23 Aug 2023 5:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story