- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- हर्निया के ऑपरेशन का भुगतान करने से...
जबलपुर: हर्निया के ऑपरेशन का भुगतान करने से बीमित को कंपनी ने किया इनकार

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सालों से प्रीमियम जमा कराने वाली बीमा कंपनियाँ बीमितों को जरूरत पड़ने पर किसी भी तरह की सहायता नहीं देती हैं। अस्पताल में कैशलेस के लिए मेल किया जाता है तो कैशलेस रिजेक्ट कर दिया जाता है और बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की गलतियाँ बताकर नो क्लेम किया जाता है।
मध्यप्रदेश जबलपुर बिलहरी निवासी विशाल गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा है। पॉलिसी क्रमांक 21-20-3842728-02 का प्रीमियम भी जमा है। उनके बेटे को हर्निया हो गया था।
बेटे प्रबल गुप्ता को इलाज के लिए नागपुर लेकर गए थे, वहाँ पर सर्जरी के दौरान बीमा कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया गया था। मेल करने पर बीमा अधिकारियों ने यह कहते हुए कैशलेस रिजेक्ट कर दिया था कि बिल सबमिट करने पर पूरा भुगतान बीमा कंपनी के द्वारा किया जाएगा।
पॉलिसीधारक को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद अस्पताल से मिले बिल को बीमा कंपनी में सबमिट किया गया तो बीमा अधिकारियों ने नो क्लेम कर दिया। बीमित का आरोप है कि उसे कंपनी द्वारा धोखा दिया गया है।
वह बीमा कंपनी के विरुद्ध केस लगाने की तैयारी में है। वहीं कंपनी के प्रवक्ता के द्वारा कंपनी का पक्ष नहीं दिया गया।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएँ
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
Created On :   26 Jun 2024 3:28 PM IST















