Jabalpur News: गाली-गलौज का विरोध करने पर की थी युवक की हत्या

गाली-गलौज का विरोध करने पर की थी युवक की हत्या
क्षेत्रीय लोगों ने आरोपी को पीटा, पुलिस के पहरे में हो रहा इलाज

Jabalpur News । सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित छुई खदान में रविवार की रात जुए मंे 50 रुपये हारने के बाद जुआरी गाली-गलौज कर रहा था। क्षेत्रीय युवकों ने इसका विरोध किया तो उसने चाकू से तीन युवकांे पर हमला कर दिया था, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर बेरहमी से उसकी पिटाई की। पिटाई में गंभीर रूप से घायल आरोपी को पुलिस के पहरे में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार रिछाई निवासी सोनू कोल रविवार को जुआ खेलने के लिए छुई खदान पहुंचा था। जुए में 50 रुपये हारने पर वह गाली-गलौज कर रहा था। उसे छुई खदान निवासी 21 वर्षीय अभिषेक कोल, उसके साथी संजीव नामदेव और बेदी ने गाली बकने से मना किया। इस बात से आक्रोशित होकर उसने चाकू निकालकर अभिषेक, संजीव व बेदी पर हमला कर दिया था। चाकू अभिषेक के पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। उधर चाकूबाजी के बाद क्षेत्रीय लोगों ने सोनू को पकड़ा और जमकर उसकी धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया था, वहां से आरोपी सोनू को पुलिस के पहरे में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Created On :   26 May 2025 10:41 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story