शहीद बिरसा मुंडा के कृतित्व को नमन

शहीद बिरसा मुंडा के कृतित्व को नमन
बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम आयोजित किए गए

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। शहीद बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर अधारताल तिराहा स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर अखिल भारतीय आदिवासी शबरी महासंघ एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों व महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व मंत्री कौशल्या गोंटिया ने कहा कि जो आदिवासियों का सम्मान करेगा वही देश में राज करेगा। इस दौरान उपस्थित जनों ने बिरसा मुंडा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अंजू सिंह बघेल, इंद्रा पाठक तिवारी, कमलेश यादव, संगीता त्रिपाठी, बलवीर गोंटिया उपस्थित रहे। इसी तरह कांग्रेस सेवादल के डाॅ. सतेंद्र यादव, शिव यादव, सतीश तिवारी, मनोज सेठ ने कहा कि शहीद बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेकर कार्य करने की आवश्यकता है।

पुष्पांजलि अर्पित

आदिवासी सेवा कल्याण महासंघ के शंकर लाल गोंटिया, शैलेष लोधी, प्रदीप यादव, गुल्लू दुबे सहित अन्य ने अधारताल तिराहा पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी कोल महासभा द्वारा शहीद बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर रिछाई, मानेगाँव, गांधी चौक, मड़ई सहित अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में समाज में फैली कुरीतियों को छोड़ने का संकल्प लिया गया। इस दौरान रामदास कोल, बालाराम गोंटिया, विजय गोंटिया, लक्ष्मी मुन्ना गोंटिया, रतन गोंटिया, मक्कू गोंटिया मौजूद रहे।

Created On :   10 Jun 2023 10:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story