धारदार हथियार से हमलाकर महिला को उतारा मौत के घाट

धारदार हथियार से हमलाकर महिला को उतारा मौत के घाट
चौरई के खूंट पिपरिया में घर के पीछे मिला शव, पहले पति पर संदेह

डिजिटल डेस्क चौरई/छिंदवाड़ा। चौरई थाना क्षेत्र के खूंट पिपरिया गांव में रविवार सुबह एक महिला का शव उसके घर के पीछे रक्तरंजित हालत में मिला है। अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर महिला को मौत के घाट उतारा है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

टीआई शशि विश्वकर्मा ने बताया कि 32 वर्षीय दीपिका रघुवंशी का पहले पति सिरस निवासी रामकृष्ण रघुवंशी से 2022 में तलाक हो चुका था। दीपिका की इसी साल 19 मई को गांव के हेमरात रघुवंशी से दूसरी शादी हुई थी। शनिवार रात दीपिका पति हेमराज के साथ थी। सुबह लगभग 4 बजे हेमराज की नींद खुली तो बिस्तर पर दीपिका नहीं थी। दीपिका की तलाश के दौरान उसका शव घर के पीछे रक्तरंजित हालत में मिला। दीपिका के सिर पर धारदार हथियार के घाव मिले है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पहले पति पर संदेह, जांच में जुटी पुलिस-

ग्रामीणों और मृतिका के परिजनों ने उसके पहले पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक रामकृष्ण लगातार दीपिका को प्रताडि़त करता था। दूसरा विवाह होने के बाद भी रामकृष्ण कई बार खूंट पिपरिया आकर दीपिका को धमकी देता था। परिजनों के बयान के आधार पर रामकृष्ण को संदेही मानकर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Created On :   16 July 2023 6:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story