- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पांच सालों में विमानों से टकराए 229...
Mumbai News: पांच सालों में विमानों से टकराए 229 पक्षी, मुंबई उपनगर के पालक मंत्री शेलार ने दी जानकारी

- डम्पिंग ग्राऊंड तक पक्षियों को नहीं पहुंचने देने के लिए खोजा जाएगा उपाय
- मुंबई उपनगर के पालक मंत्री शेलार ने दी जानकारी
Mumbai News. अहमदाबाद के भीषण विमान हादसे के बाद राज्य सरकार मुंबई हवाई अड्डे की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है। मुंबई में पिछले पांच सालों में विमानों से लगभग 229 पक्षियों के टकराने की घटना हुई है। इसके मद्देनजर राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री तथा मुंबई उपनगर पालकमंत्री आशीष शेलार ने विमानों की सुरक्षा के लिए पक्षियों के टकराने की घटोनाओं को कम करने को लेकर नई परिकल्पना और तकनीकी तीन महीने में खोजने के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए हैं। बीते दिनों शेलार ने मुंबई मनपा, मुंबई हवाई अड्डा समेत अन्य अफसरों के साथ बैठक की। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में शेलार ने कहा कि नियमों के अनुसार हवाई अड्डे और हवाई पट्टी के दस किमी के दायरे में कई गतिविधियों पर पाबंदी है।
सुरक्षा की दृष्टि से मुंबई हवाई अड्डे के आसपास पक्षियों का आवागमन नहीं होना चाहिए। लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में हवाई पट्टी और हवाई अड्डे के कुछ दूरी पर विमानों से पक्षियों की टकराने की घटनाएं हो रही हैं। मुंबई में साल 2020 में 20, साल 2021 में 35, साल 2022 में 36, 2023 साल 60, साल 2024 में 59 और वर्ष 2025 में अभी तक 19 पक्षियों के विमानों के टकराने की घटनाएं होती हैं। शेलार ने कहा कि कांजुर मार्ग व देवनार डम्पिंग ग्राऊंड और वर्सोवा कचरा केंद्र में शहर भर से कचरा आता है। इसलिए वर्सोवा में कम जगह पर कचरे का निस्तारण परियोजना लगाई जाएगी। जबकि कांजुर मार्ग व देवनार डम्पिंग ग्राऊंड में पक्षियों को जाने से रोकने के लिए उपाय योजना खोजने के निर्देश दिए गए हैं। शेलार ने कहा कि हवाई अड्डा पर्यावरण कमिटी (एईएमसी) की बैठक भी आयोजित करने के आदेश दिए गए हैं।
Created On :   26 Jun 2025 8:33 PM IST