Alandi Municipal Council: बुनियादी सुविधाओं के लिए आलंदी नगर परिषद ने राज्य सरकार से मांगे 65 करोड़ रुपए

बुनियादी सुविधाओं के लिए आलंदी नगर परिषद ने राज्य सरकार से मांगे 65 करोड़ रुपए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आगामी कार्तिकी वारी के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ से बुनियादी ढांचे पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को देखते हुए आलंदी नगर परिषद और आलंदी देवस्थान ने संयुक्त रूप से राज्य सरकार से 65 करोड़ रुपये की निधि की मांग की है। नगर विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसाल के हालिया आलंदी दौरे के दौरान उन्हें यह प्रस्ताव सौंपा गया। इस मांग ने एक बार फिर आलंदी के धार्मिक महत्व और यहां श्रद्धालुओं तथा स्थानीय निवासियों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं के बीच की बढ़ती खाई को उजागर कर दिया है।

नए प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये। वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक फुटपाथों के सुधार के लिए 10 करोड़ रुपये। मंदिर परिसर के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये। तीर्थक्षेत्र अनुदान के रूप में 5 करोड़ रुपये। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर इंद्रायणी नदी घाटों के किनारे सुरक्षा दीवार और रेलिंग बनाने के लिए 2 करोड़ रुपये। अन्य छोटे मोटे कामों के लिए तीन करोड़ रुपये मांगे गए है। आलंदी नगर परिषद के मुख्याधिकारी माधव खांडेकर ने कहा कि शहर की जमीनी स्थिति का अध्ययन करने के बाद ही ये मांगें सरकार के समक्ष रखी गई हैं।

स्थानीय निवासी स्वाती कुरहाडे का कहना है कि बुनियादी ढांचे का विकास बढ़ती भीड़ की तुलना में पिछड़ गया है। हर साल बड़े धार्मिक आयोजनों से पहले प्रशासन केवल अस्थायी व्यवस्थाएं करता है, लेकिन मुख्य समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं। भीड़ के दिनों में सड़कें संकरी पड़ जाती हैं, पैदल चलना मुश्किल हो जाता है और स्वच्छता सुविधाएं अपर्याप्त साबित होती हैं, इसलिए आलंदी को अस्थायी उपायों के बजाय स्थायी बुनियादी ढांच

Created On :  

Tags

Next Story