Tamhini Ghat Accident: कार समेत खाई में समाए रायगढ़ के मशहूर व्यापारी, 48 घंटे बाद मिला सुराग, मोबाइल लोकेशन से खुला राज

कार समेत खाई में समाए रायगढ़ के मशहूर व्यापारी, 48 घंटे बाद मिला सुराग, मोबाइल लोकेशन से खुला राज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के माणगांव तहसील के गोरेगांव निवासी व्यवसायी श्रीनिवास बेंडखले का शव ताम्हिणी घाट में मिला है। वे पिछले दो दिनों से लापता थे। तलाश अभियान के दौरान उनकी कार लगभग 1200 फुट गहरी खाई की तहलहटी में मिली। पुलिस ने जब बेंडखले की कार की स्थिति का पता लगाया, तो कार ताम्हिणी घाट क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। इसके बाद बचाव दलों ने खाई में उतरकर तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्हें कार के साथ बेंडखले का शव भी मिला।

दुर्गम क्षेत्र होने के कारण शव को खाई से बाहर निकालने का कार्य देर रात तक जारी रहा। एसवीआरएसएस और शेलार मामा बचाव दल के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पौड़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका वास्तविक कारण जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

Created On :  

Tags

Next Story