एसआईआर: दावे और आपत्ति 26 अक्टूबर तक किया जा सकेगा दाखिल, केंद्रीय चुनाव आयोग ने फिर बढ़ाई अवधि

दावे और आपत्ति 26 अक्टूबर तक किया जा सकेगा दाखिल, केंद्रीय चुनाव आयोग ने फिर बढ़ाई अवधि
  • मतदाता सूची पर दावा और आपत्ति - 26 अक्टूबर तक
  • अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन - 16 नवंबर

डिजिटल डेस्क, मुंबई. चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रारूप मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। इससे नागरिक अब नागरिक 26 अक्टूबर तक दावे और आपत्तियां दाखिल कर सकेंगे। पहले दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की आखिरी तारीख 12 अक्तूबर थी। सोमवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, पंजीयन में संशोधन करने और आवश्यकता अनुसार दाखिल करने की अवधि बढ़ाकर 26 अक्तूबर कर दी गई है। इससे पात्र नागरिक और नए मतदाता इसका लाभ लें। मतदाताओं को जारी नोटिस और दावे व आपत्तियां पर निपटारा 10 नवंबर तक किया जाएगा। जबकि अंतिम मतदाता सूची निर्धारित तारीख 16 नवंबर को प्रकाशित होगी। इससे पहले राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने एसआईआर के लिए 31 अगस्त प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की थी।

एसआईआर कार्यक्रम

मतदाता सूची पर दावा और आपत्ति - 26 अक्टूबर तक

दावे और आपत्तियों का निपटारा - 10 नवंबर तक

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन - 16 नवंबर


Created On :   12 Oct 2026 9:48 PM IST

Tags

Next Story