भास्कर का शानदार आगाज : मुंबईकरों के सपनों को पूरा करेगा दैनिक भास्कर - उपमुख्यमंत्री फडणवीस

भास्कर का शानदार आगाज : मुंबईकरों के सपनों को पूरा करेगा दैनिक भास्कर - उपमुख्यमंत्री फडणवीस
  • महानगर में अखबार का स्वागत
  • मुंबई में भास्कर उदय के जश्न की जगमगाती रात
  • समारोह में शामिल हुए गणमान्य

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार की जगमगाती रात मुंबई में ‘दैनिक भास्कर’ का स्वागत करते हुए कहा, यह हम सभी के लिए खुशी की बात है कि “दैनिक भास्कर’ का मुंबई संस्करण मुंबईकरों की सेवा में हाजिर हो चुका है। "दैनिक भास्कर’ का यह 66वां संस्करण है। यह अपने आप में रिकॉर्ड है। यह केवल एक समाचारपत्र नहीं है। यह अपने पाठकों तक सारी सामग्री पहुंचाता है, जिसकी उन्हें आवश्यकता है।

वे "दैनिक भास्कर’ के मुंबई संस्करण की तरफ से महानगर के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा, मैंने "दैनिक भास्कर’ के लिए भेजे गए अपने लिखित संदेश में कहा था कि मुंबई मायानगरी है। सभी का सपना पूरा करती है। मुंबईकरों के सपनों को पूरा करने का बीड़ा ‘दैनिक भास्कर’ उठाएगा तो मुंबईकर भी उसके सपनों को पूरा करेंगे। मुझे विश्वास है कि ‘दैनिक भास्कर’ के हर संस्करण की तरह मुंबई संस्करण भी सफलता की नई उंचाइयों को स्पर्श करेगा। समारोह में मुंबई के राजनीतिक, सामाजिक, नौकरशाही, चिकित्सा और सिनेमा सहित सभी क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल हुए।

"दैनिक भास्कर’ मुंबई संस्करण के समारोह में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पर्यावरण, महिला व बाल कल्याण मंत्री मंगल प्रभात लोढा, दैनिक भास्कर के प्रधान संपादक मनमोहन अग्रवाल, प्रबंध निदेशक कैलाश अग्रवाल, निदेशक गिरीश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सांसद विवेक तन्खा, अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी, प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष नसीम खान, पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह व कोंकण म्हाडा के पूर्व अध्यक्ष बालासाहेब पाटील।


पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशीलकुमार शिंदे, सांसद विनायक राऊत के साथ भास्कर के समूह संपादक प्रकाश दुबे


पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल्ल पटेल के साथ दैनिक भास्कर के निदेशक सुमित अग्रवाल

Created On :   28 May 2023 4:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story