- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- श्रीनगर में 15 राज्यों के...
श्रीनगर में 15 राज्यों के प्रभारियों के साथ एकनाथ शिंदे ने की बैठक
By - Tejinder Singh |12 Jun 2023 9:21 AM GMT
- एकनाथ शिंदे ने की बैठक
- श्रीनगर में 15 राज्यों के प्रभारियों के साथ हुई बैठक
डिजिटल डेस्क, मुंबई. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना के 15 राज्यों के प्रदेश प्रभारियों के साथ रविवार को श्रीनगर के होटल में बैठक हुई। इसमें बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत अन्य राज्यों के प्रभारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शिंदे ने प्रदेश प्रभारियों को बताया कि महाराष्ट्र के बाहर अन्य राज्यों में कैसे शिवसेना का विस्तार करना चाहिए। प्रभारियों ने अपने-अपने राज्यों में पार्टी की स्थिति की जानकारी दी।
Created On :   12 Jun 2023 9:21 AM GMT
Next Story