- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- एलईडी लाइट का उपयोग कर नौकाओं से...
सख्त कार्रवाई: एलईडी लाइट का उपयोग कर नौकाओं से मछली पकड़ने पर सरकार सख्त - नितेश राणे

Mumbai News. राज्य सरकार की अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश के समुद्री क्षेत्रों में एलईडी लाइट का उपयोग कर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। यदि कोई नौका प्रतिबंधित एलईडी लाइट का उपयोग करते हुए पकड़ी जाती है तो उसके खिलाफ समुद्री कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाती है। राज्य के मत्स्य और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने रत्नागिरी जिले में एलईडी लाइट के कारण मत्स्य उत्पादन में कमी आने के दावे पर कहा कि पिछले तीन वर्षों के मत्स्य उत्पादन के आंकड़ों से उत्पादन में किसी प्रकार की गिरावट दिखाई नहीं देती।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मत्स्य विभाग के अधिकारियों और नौका मालिकों की मिलीभगत या सरकार द्वारा अवैध एलईडी का इस्तेमाल कर मछली पकड़ने को संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में ऐसी 131 नौकाओं पर कार्रवाई की गई है जिन पर एक करोड़ 59 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
यह भी पढ़े -मनसे कार्यकर्ताओं ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम को दिखाए काले झंडे, राज ठाकरे पर की थी टिप्पणी
राणे ने कहा कि सरकार ने अवैध एलईडी लाइट का इस्तेमाल कर मछली पकड़ने पर अंकुश लगाया हुआ है। उन्होंने कहा कि साल 2021 से मई 2026 तक रत्नागिरी जिले में 131 अवैध एलईडी मछली पकड़ने वाली नौकाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन मामलों में एक करोड़ 59 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। राणे ने कहा कि भविष्य में भी समुद्री क्षेत्र में अवैध एलईडी मछली पकड़ने के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि पारंपरिक मछुआरों के हितों की रक्षा की जा सके और समुद्री जैव संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित हो। हालांकि राणे ने यह भी कहा कि फिलहाल भारी बारिश के चलते मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक लगी हुई है।
Created On :   5 July 2026 10:08 PM IST
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli











