- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- नागपुर के 2 स्कूल समेत 11 को अनुदान
नागपुर के 2 स्कूल समेत 11 को अनुदान

By - Bhaskar Hindi |14 May 2023 4:31 PM IST
मराठी माध्यम के इन स्कूलों के आठवीं से दसवीं कक्षा तक के वर्ग को अनुदानित घोषित किया गया
डिजिटल डेस्क, मुंबई. स्कूली शिक्षा विभाग ने राज्य के 11 स्कूलों को 100 फीसदी अनुदान का पात्र घोषित कर दिया है। शुक्रवार को इससे जुड़ा आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक मराठी माध्यम के इन स्कूलों के आठवीं से दसवीं कक्षा तक के वर्ग को अनुदानित घोषित किया गया है। इन स्कूलों में मुंबई के पांच जबकि नागपुर के दो, नाशिक, नांदेड़, कोल्हापुर और रायगड़ के एक-एक स्कूल शामिल हैं। आदेश में कहा गया है कि इन स्कूलों के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को 3 मई 2019 के बाद का ही वेतन अनुदान मिलेगा। इससे पहले के वेतन का दावा नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा वेतन के लिए अतिरक्त अनुदान भी मंजूर नहीं किया जाएगा और शिक्षा विभाग मौजूदा बजट में से ही इसके लिए पैसे उपलब्ध कराएगा।
Created On :   14 May 2023 4:31 PM IST
Tags
Next Story