- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राज्य में हो रही भारी बारिश पर है...
राज्य में हो रही भारी बारिश पर है सरकार की नजर- एकनाथ शिंदे

By - Bhaskar Hindi |19 July 2023 6:12 PM IST
कहा- सरकार ने कर रखे हैं इंतजाम
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश का मामला बुधवार को विधानसभा में भी उठा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बुधवार को सुबह ही मैंने राज्य के मुख्य सचिव से बात कर सभी जिला अधिकारियों को उचित निर्देश देने को कहा है। किसी को परेशानी न हो इसके इंतजाम राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात और विधायक नाना पटोले ने राज्य भर में हो रही भारी बारिश का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि मुंबई के आलावा राज्य के दूसरे हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। यहां तक कि कई जिलों का एक-दूसरे जिले से संपर्क भी टूट गया है।
Created On :   19 July 2023 6:12 PM IST
Tags
Next Story